Karisma Kapoor: 'प्रेम कैदी' का एक सीन करते हुए पानी में डूबने लगे थे हरीश, करिश्मा ने मौके पर बचाई थी जान
90 के दशक में अभिनेता हरीश कई फिल्मों में नजर आए। उनकी फिल्म 'प्रेम कैदी' से अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने डेब्यू किया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने करिश्मा से जुड़ा एक किस्सा साझा किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता हरीश कुमार एक अभिनेता के साथ-साथ फिल्म निर्माता भी हैं। उन्होंने कई हिंदी और तेलुगु फिल्मों में काम किया है। वह अपनी फिल्म 'प्रेम कैदी', 'कुली नंबर 1', 'तिरंगा' आदि फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। साल 1991 में आई उनकी फिल्म 'प्रेम कैदी' से मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने डेब्यू किया था। अब एक इंटरव्यू में उन्होंने करिश्मा कपूर से जुड़ा दिलचस्प वाकया साझा किया है।
प्रेम कैदी से जुड़ा है वाकया
करिश्मा कपूर ने 'प्रेम कैदी' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ हरीश भी नजर आए थे। इस फिल्म से करिश्मा ने ना सिर्फ अपनी अभिनय क्षमता जाहिर की थी बल्कि इस दौरान उन्होंने अपने मजबूत व्यक्तित्व का परिचय भी दिया था। इस फिल्म की शूटिंग से जुड़ा एक वाकया बताते हुए हरीश ने कहा कि वह एक सीन को फिल्माते हुए डूबने लगे थे तब उन्हें करिश्मा ने बचाया था।
Rishi Kapoor: बॉबी से लेकर दीवाना तक, ये हैं ऋषि कपूर की दस दमदार फिल्में जिनके किरदार आज भी हैं फैंस को याद
'करिश्मा ने डूबने से बचाया'
इस वाकया के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा, 'एक सीन में करिश्मा पूल में कूदती है और मैं उन्हें बचाने के लिए कूदता हूं, लेकिन हकीकत मैं आज आपको बता रहा हूं कि करिश्मा को बचाने मैं कूदा मगर हकीकत में उन्होंने मुझे बचाया। मुझे तैरना नहीं आता था'। इसमें आगे जोड़ते हुए हरीश ने कहा, 'मैं सच में थोड़ी देर में डूबने लगा, मैं डूब भी गया था और सब को लग रहा था कि मैं कुछ प्रैंक कर रहा हूं। मैंने करिश्मा के कपड़े पकड़ लिए थे। उन्होंने भी तब मेरा हाथ पकड़ा और बाहर लाई। इस तरह के भी दिन होते थे नब्बे के दशक में'।
Shreya-Sunidhi: श्रेया और सुनिधि ने साझा कीं मुलाकात की तस्वीरें, बादशाह ने दी प्रतिक्रिया
16 साल की उम्र में करिश्मा ने किया था डेब्यू
'प्रेम कैदी' के मुरली मोहन राव द्वारा लिखी और निर्देशित फिल्म थी। इस फिल्म में हरीश और करिश्मा ने मुख्य किरदार निभाया था। इनके अलावा दिलीप ताहिल, परेश रावल, असरानी भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म साल 1990 में आई तेलुगु फिल्म 'प्रेमा कैदी' की रीमेक थी। इस फिल्म से करिश्मा ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। उस वक्त उनकी उम्र महज 16 साल थी।
Imtiaz Ali: 'राधा-कृष्ण' की प्रेम कहानी पर फिल्म बनाएंगे इम्तियाज अली, जानें कौन बनेंगे कृष्ण और राधा