{"_id":"66e3e32b4a824470cf09a65f","slug":"when-a-shopkeeper-in-london-felt-that-amitabh-bachchan-cannot-buy-an-expensive-tie-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amitabh Bachchan: जब लंदन में दुकानदार को लगा अमिताभ महंगी टाई नहीं खरीद सकते, फिर बिग बी ने दिया करारा जवाब","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Amitabh Bachchan: जब लंदन में दुकानदार को लगा अमिताभ महंगी टाई नहीं खरीद सकते, फिर बिग बी ने दिया करारा जवाब
Fri, 13 Sep 2024 12:31 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Fri, 13 Sep 2024 12:31 PM IST
सार
अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति' के दौरान लंदन में खरीददारी से जुड़ा एक किस्सा सुनाया। वहां दुकानदार को लगा था कि अमिताभ महंगी टाई नहीं खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
- फोटो : यूट्यूब @setindia
विस्तार
अमिताभ बच्चन इन दिनों लोकप्रिय क्विज रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 16वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। सवाल-जवाब के सिलसिले के बीच वो अपने जीवन से जुड़े कुछ खट्टे-मीठे अनुभवों को भी साझा करते रहते हैं। शो के हर नए एपिसोड में उन्हें कुछ न कुछ किस्सा सुनाते हुए देखा जाता है। इसी सिलसिले को जारी रखते हुए बिग बी ने नए एपिसोड में एक खरीददारी से जुड़ा दिलचस्प वाकया सुनाया।
विज्ञापन
खरीददारी के दौरान प्राइस टैग देखना स्वाभाविक
अमिताभ बच्चन से शो की हॉट सीट पर बैठी प्रतिभागी प्रणति पैदीपति ने पूछा कि क्या वो कभी सामान खरीदने से पहले उसके प्राइस टैग को देखते हैं। जवाब में बिग बी ने कहा कि ऐसा करना तो स्वाभाविक है। इसी दौरान उन्हें लंदन में खरीददारी करने का एक पुराना किस्सा याद आ गया, जिसे बताने से वो खुद को रोक नहीं पाए।
विज्ञापन
The Buckingham Murders Review: केट विंस्लेट के करिश्मे का करीना ने साधा प्रतिबिंब, हंसल की एक और दर्शनीय फिल्म
विज्ञापन
दुकानदार बोला- 120 पाउंड की है टाई, अमिताभ बोले- 10 पैक कर दो
बिग बी ने बताया कि एक बार वो लंदन में खरीददारी कर रहे थे। उसी दौरान उनकी नजर टाई पर पड़ी तो वो उसे देखने लगे। तभी दुकानदार ने एकदम तिरस्कार वाले भाव के साथ कहा कि इस टाई का दाम 120 पाउंड है। अब अमिताभ भी ठहरे अमिताभ। उन्होंने पलटकर दुकानदार को जवाब दिया कि 10 टाई पैक कर दो।
The Buckingham Murders Review: केट विंस्लेट के करिश्मे का करीना ने साधा प्रतिबिंब, हंसल की एक और दर्शनीय फिल्म
हमें कम नहीं आंका जाना चाहिए
अमिताभ बच्चन ने इस किस्से को सुनाने के बाद कहा कि हम लोगों को कभी-कभी यह साफ करना चाहिए कि हमें किसी से कम नहीं आंका जाना चाहिए। बिग बी की आने वाली फिल्म की बात करें तो वो जल्द ही 'वेट्टैयन' में नजर आएंगे। इसमें रजनीकांत मुख्य भूमिका अदा कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन टीजे ज्ञानवेल ने किया है।
Malaika Arora Father:भारी सिक्योरिटी के बीच मलाइका के घर पहुंचे सलमान खान। Anil Arora। Arbaaz Khan