फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   vir das slams bollywood over influencer criticism at cannes podcasts collabs hypocrisy

Vir Das: कान 2025 में इन्फलुएंसर्स के जाने पर उठा सवाल तो भड़के कॉमेडियन वीर दास, बॉलीवुड को लगाई फटकार

Fri, 23 May 2025 12:43 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Fri, 23 May 2025 12:43 PM IST
सार

Indian Influencers At Cannes 2025: कान 2025 में भारत की तरफ से अब तक कई बड़े इन्फलुएंसर्स अपने फैशन से दीवाना बना चुके हैं। हालांकि उनके इवेंट में जाने से सोशल मीडिया पर एक बहस छिड़ गई है, जिसपर अब कॉमेडियन और एक्टर वीर दास ने हमला बोला है।

विज्ञापन
vir das slams bollywood over influencer criticism at cannes podcasts collabs hypocrisy
वीर दास और नैंसी त्यागी - फोटो : इंस्टाग्राम- @virdas @nancytyagi___

विस्तार

कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में भारतीय इन्फलुएंसर्स की रेड कॉर्पेट पर मौजूदगी ने इस बार इवेंट में चार चांद लगा दिए हैं। सिर्फ एक्टर-एक्ट्रेसेस ही नहीं, बल्कि इस बार सोशल मीडिया पर छाए रहने वाले स्टार्स भी खूब चमक रहे हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर जबरदस्त बहस छिड़ी हुई है कि क्या डिजिटल क्रिएटर्स को ऐसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर जगह मिलनी चाहिए या नहीं। इसी बीच एक्टर-कॉमेडियन वीर दास ने इस मुद्दे पर खुलकर बॉलीवुड के दोहरे रवैये पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन

वीर दास ने बॉलीवुड पर बोला हमला 
वीर दास ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए उन फिल्मी हस्तियों की आलोचना की है, जो इनफ्लुएंसर्स को कान जैसे फेस्टिवल में देखना पसंद नहीं करते। उन्होंने कहा कि जो लोग इनफ्लुएंसर्स को अपने साथ रेड कार्पेट पर देखकर असहज महसूस करते हैं, वही लोग अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए उनके पॉडकास्ट पर जाते हैं और उनके साथ ब्रांड कोलैब करते हैं।

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Vir Das (@virdas)

विज्ञापन
विज्ञापन

वीर दास ने इनफ्लुएंसर कल्चर को किया सपोर्ट 
वीर का कहना है कि अगर बॉलीवुड को इनफ्लुएंसर कल्चर से इतनी ही परेशानी है, तो उन्हें खुद भी इस कल्चर का हिस्सा बनना बंद करना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जैसे फिल्म स्टार्स को इनफ्लुएंसर्स की मौजूदगी अपने डोमेन में खटकती है, वैसे ही जब एक्टर्स उनके डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 'डायट स्टोरीज' सुनाते हैं, तो वो भी असहज कर देने वाला होता है।

vir das slams bollywood over influencer criticism at cannes podcasts collabs hypocrisy
वीर दास - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट 
इस बहस के बीच वीर दास की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। कुछ लोगों ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने क्लासिज्म के खिलाफ आवाज उठाई है, वहीं कुछ लोग अब भी इस बात पर अड़े हुए हैं कि कान जैसे फेस्टिवल सिर्फ सिनेमा से जुड़े लोगों के लिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Vir Das: Cannes के नियमों पर वीर दास ने कसा मजाकिया तंज, बोले-78 फीट लंबा ऑफ-शोल्डर पीस प्लान किया था

कान में इन्फलुएंसर्स का दिखा जलवा
अब तक कान फिल्म फेस्टिवल में भारत की तरफ से कई डिजिटल सितारे नजर आ चुके हैं। इसमें नैंसी त्यागी, पारुल गुलाटी, विशाल सिंह, अनुष्का सेन जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed