फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vin Diesel Teases Paul Walkers Character Could Return for Fast and Furious 11 Confirms April 2027 Release

Fast and Furious 11: क्या फास्ट एंड फ्यूरियस 11 में वापस लौटेगा पॉल वॉकर का किरदार? विन डीजल ने दी खास अपडेट

Mon, 30 Jun 2025 09:23 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 30 Jun 2025 09:23 AM IST
सार

Paul Walker Fast and Furious 11: 'फास्ट एंड फ्यूरियस' फ्रेंचाइजी की 11वीं किस्त को लेकर विन डीजल ने बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने फिल्म में पॉल वॉकर के किरदार के वापस आने पर बात की है और इसकी रिलीज डेट का भी खुलासा किया है।

विज्ञापन
Vin Diesel Teases Paul Walkers Character Could Return for Fast and Furious 11 Confirms April 2027 Release
विन डीजल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'फास्ट एंड फ्यूरियस' फ्रेंचाइजी दुनियाभर में बहुत मशहूर हुई। फ्रेंचाइजी की लगभग सभी फिल्मों में विन डीजल ने अहम किरदार निभाया। भारत के लोगों ने भी इसे खूब पसंद किया। अब इसकी 11वीं किस्त आने वाली है। इस फिल्म में विन डीजल नजर आ सकते हैं। उन्होंने इस फिल्म में अदाकारी के संकेत दिए हैं।

विज्ञापन

विन डीजल ने बताई फिल्म रिलीज की तारीख
शनिवार की रात, विन डीजल कैलिफोर्निया के पोमोना में आयोजित एक कार प्रोग्राम फ्यूल फेस्ट में अपने 'फास्ट एंड फ्यूरियस' सह-कलाकारों टायरिस गिब्सन और कोडी वॉकर के साथ शामिल हुए। प्रोग्राम में बहुत कम वक्त के लिए आए विन डीजल ने दर्शकों को बताया कि आखिरी 'फास्ट एंड फ्यूरियस' फिल्म से उन्हें क्या उम्मीद करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि यह फिल्म अप्रैल 2027 में रिलीज हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Vin Diesel Teases Paul Walkers Character Could Return for Fast and Furious 11 Confirms April 2027 Release
पाउल वाकर - फोटो : इंस्टाग्राम @paulwalker

विन डीजल ने रखी तीन शर्तें
विन डीजल ने दर्शकों को बताया 'मुझसे स्टूडियो ने कहा- विन क्या हम आखिरी फास्ट एंड फ्यूरियस बना सकते हैं, जो अप्रैल 2027 तक रिलीज हो?' उन्होंने आगे कहा 'सिर्फ तीन शर्तों पर हम इसमें काम करेंगे, पहली यह कि फ्रेंचाइजी को लॉस एंजिलिस में वापस लाया जाए। दूसरी, कार संस्कृति पर वापस आएं और स्ट्रीट रेसिंग करें। तीसरी शर्त, डोम और ब्रायन ओ'कॉनर (पॉल वॉकर) दोबारा एक हों।'

विज्ञापन

Vin Diesel Teases Paul Walkers Character Could Return for Fast and Furious 11 Confirms April 2027 Release
विन डीजल - फोटो : इंस्टाग्राम @vindiesel

पॉल वॉकर की हुई 2023 में हुई मौत
हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि विन डीजल का पॉल वॉकर को लेकर क्या सुझाव था। पॉल वॉकर की 2013 में 40 साल की उम्र में एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी, इसलिए अगर वह अंतिम 'फास्ट एंड फ्यूरियस' में अभिनय करते हैं, तो उन्हें डिजिटल रूप से शामिल करने की जरूरत होगी।

फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म
आपको बता दें कि फ्रैंचाइजी की आखिरी फिल्म 'फास्ट एक्स' मई 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विन डीजल के अलावा एलन रिचसन, जेसन मोमोआ, मिशेल रोड्रिग्ज, रीटा मोरेनो और ब्री लार्सन थे। अभी यह साफ नहीं है कि 'फास्ट एंड फ्यूरियस 11' में लंबे समय के बाद 'फास्ट एक्स' की कहानी को जारी रखा जाएगा या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed