फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vidhu Vinod Chopra revealed why signed Sanjay Dutt said whole industry banned him but I thought this was wron

Vidhu Vinod Chopra: संजय की सादगी के कायल हैं विधु विनोद चोपड़ा, बोले- बिना स्क्रिप्ट पढ़े वे मुन्ना भाई...

Thu, 02 May 2024 05:44 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Thu, 02 May 2024 05:44 PM IST
सार

विधु विनोद चोपड़ा बॉलीवुड में अपनी बेबाकी के लिए मशहूर हैं। वे बिना डरे अपनी बात रखने के लिए मशहूर हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान निर्देशक कहते हैं, 'जब पूरी फिल्म इंडस्ट्री ने संजय दत्त का बॉयकॉट कर रही थी तब मैं उनके साथ काम करना चाहता था।

विज्ञापन
Vidhu Vinod Chopra revealed why signed Sanjay Dutt said whole industry banned him but I thought this was wron
विधु विनोद चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने संजय दत्त के साथ तब काम किया था जब इंडस्ट्री ने उनके साथ काम नहीं करने का फैसला किया था। हाल ही में विधु विनोद चोपड़ा एक इंटरव्यू के दौरान पुराने दिनों को याद करते दिखे। साथ ही साथ उन्होंने संजय दत्त के बारे में भी कई दिलचस्प खुलासे किए। 
विज्ञापन


फिल्म इंडस्ट्री का प्रतिबंध था गलत 
विधु विनोद चोपड़ा बॉलीवुड में अपनी बेबाकी के लिए मशहूर हैं। वे बिना डरे अपनी बात रखने के लिए मशहूर हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान निर्देशक कहते हैं, 'जब पूरी फिल्म इंडस्ट्री ने संजय दत्त का बॉयकॉट कर रही थी तब मैं उनके साथ काम करना चाहता था। उन दिनों कोई भी उनके साथ काम करने जो तैयार नहीं था, लेकिन मैं इस बात से सहमत नहीं था। मैं उनके घर गया और वहीं से मैंने यह घोषणा किया कि मैं उनके साथ एक फिल्म बनाऊंगा'। 
विज्ञापन


Lahore 1947: इस साल पर्दे पर दस्तक नहीं देगी सनी देओल की 'लाहौर 1947'! रिलीज की तारीख जान गदगद हो जाएंगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय दत्त हैं सादा दिल शख्स 
विधु विनोद चोपड़ा अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'मुझे अच्छे से याद है जब संजय जेल से निकले तब उन्होंने मुझे रास्ते से ही कॉल किया था। उन्होंने मुझसे पूछा कि आप वो फिल्म बना रहे हैं न और मैं मन ही मन सोच रहा था कि मैंने तो यूं ही बोल दिया था। फिर मैंने उनसे कहा कि आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा साथ में काम करने के लिए और वे इस बात के लिए भी मान गए'। 

Karan Johar: करण जौहर ने अल्लू अर्जुन के किलर स्वैग को कहा तूफान, पुष्पा-पुष्पा की जमकर तारीफ

जिमि शेरगिल का रोल पहले संजय करने वाले थे 
पहले शाहरुख खान 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में मुन्नाभाई के किरदार को निभाने वाले थे, लेकिन बाद में किन्हीं कारणों की वजह से वे फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए।  विधु विनोद चोपड़ा कहते हैं, 'जब मैंने संजय से कहा कि अब आप जिमि का किरदार नहीं बल्कि मुन्नाभाई के किरदार को निभाएंगे। तब उन्होंने बिना स्क्रिप्ट पढ़े ही फिल्म के लिए हां कर दिया। उन्होंने बोला आप कह रहे हैं तो सही ही होगा'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed