फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Uorfi Javed came in support of bigg boss 18 wild card contestant Digvijay Singh Rathee

Bigg Boss 18: दिग्विजय राठी के समर्थन में आईं उर्फी जावेद, बिना वजह निशाना बनाने का निर्माताओं पर लगाया आरोप

Sun, 24 Nov 2024 05:52 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 24 Nov 2024 05:52 PM IST
सार

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले दिग्विजय राठी के समर्थन में सोशल मीडिया सनसनी उर्फी जावेद आई हैं। आइए जानते हैं उर्फी ने उनके लिए क्या कहा?
 

विज्ञापन
Uorfi Javed came in support of bigg boss 18 wild card contestant Digvijay Singh Rathee
दिग्विजय राठी के समर्थन मे आईं उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम @ urf7i और @digvijay_rathee

विस्तार

‘बिग बॉस 18’ लगातार शो को मजेदार और मनोरंजक बनाने के लिए काम कर रहा है। इस सिलसिले में घर के अंदर पहले ‘स्प्लिट्सविला 5’ के प्रतिभागी दिग्विजय सिंह और कशिश कपूर ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली। इसके बाद शो में तीन और प्रतियोगियों ने बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली, जिसमें, यामिनी मल्होत्रा, अदिति मिस्त्री और एडिन रोज शामिल हैं। शो के प्रतियोगियों को प्रशंसकों के अलावा फिल्म जगत से जुड़े लोग भी अपना समर्थन देते हुए नजर आते हैं। अब वाइल्ड कार्ड एंट्री दिग्विजय राठी की के समर्थन में उर्फी जावेद आई हैं। 
विज्ञापन


दिग्विजय के समर्थन में आईं उर्फी
ऊर्फी जावेद ने दिग्विजय का समर्थन करने के लिए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी का सहारा लिया। उन्होंने ‘बिग बॉस 18’ के निर्माताओं पर दिग्विजय को 'टारगेट' करने के लिए एक तंज भी किया। राठी का एक वीडियो साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "मुझे लगता है कि दिग्विजय राठी कमाल कर रहे हैं, लेकिन फिर भी उन्हें बिना किसी कारण के निशाना बनाया जा रहा है।"
विज्ञापन

Mahesh Bhatt: इंडियन आइडल 15 के मंच की शोभा बढ़ाने पहुंचे महेश भट्ट, सिंगिंग रियालिटी शो को लेकर कही बड़ी बात
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्विजय बने नए टाइम गॉड
हाल ही में दिग्विजय को घर का नया टाइम गॉड बनाया गया है। हालांकि, विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा और तजिंदर बग्गा ने उनका विद्रोह किया, क्योंकि उनका मानना है कि कि वह अपने निर्धारित कर्तव्यों का पालन नहीं करेंगे। जिसके बाद दिग्विजय ने घोषणा तीनों को अपने बर्तन खुद पकाने और धोने के लिए कहा। 

कशिश से भी हुई तीखी बहस
हालिया एपिसोड में दिग्विजय को एक विशेष शक्ति दी गई। इसकी बदौल उन्हें कशिश कपूर को बचाने का मौका मिला, लेकिन उन्होंने इसके लिए माना कर दिया। नतीजतन, दोनों के बीच काफी तीखी बहस हुई। इस बीच घर में  तीन वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट, एडिन रोज, यामिनी मल्होत्रा और अदिति मिस्त्री ने घर में प्रवेश किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वीकेंड का वार के दौरान एलिस कौशिक को एलिमिनेट किया जा सकता है। 
Prakash Jha: क्या राजनीति 2-गंगाजल 3 में नहीं होंगे रणबीर-अजय? जानें आगामी फिल्मों पर प्रकाश झा ने क्या कहा?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed