फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Uk Rider 07 Anurag Dobhal Brother Post Video About Recent Allegations

यूके राइडर के भाई ने खोली पोल, वीडियो में एक्सीडेंट को लेकर कही बड़ी बात; पोस्ट में लिखा- बस सच सामने रखा

Wed, 11 Mar 2026 10:56 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Wed, 11 Mar 2026 10:56 AM IST
सार

UK Rider 07 Controversy: यूके राइडर 07 उर्फ अनुराग डोभाल की हालिया कंट्रोवर्सी, पारिवारिक विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार रात अनुराग के भाई कलम ने कुछ वीडियो और पोस्ट सोशल मीडिया पर डाले हैं। इसमें जो कुछ कहा और लिखा है, उसे लेकर वह ट्रोल भी हो रहे हैं। 

विज्ञापन
Uk Rider 07 Anurag Dobhal Brother Post Video About Recent Allegations
अनुराग डोभाल, कलम डोभाल - फोटो : इंस्टाग्राम@kalam_inkk, @anurag_dobhal

विस्तार

सोमवार को यूट्यूबर यूके राइडर उर्फ अनुराग डोभाल के भाई कलम ने एक पोस्ट की थी। इसमें कलम ने कहा था कि वह वीडियो पोस्ट करके अपने भाई का पर्दाफाश करेंगे। अनुराग डोभाल के हालिया हुए एक्सीडेंट के बारे में भी कलम ने काफी कुछ नई वीडियो में कहा है। साथ ही इस पूरे मामले को लेकर आखिर पोस्ट भी साझा की है। वह अब इस मामले को लेकर आगे कुछ नहीं कहेंगे। कलम की बातें सुनकर कई लोग ट्रोलिंग पर उतर आए हैं। 

विज्ञापन

अनुराग के भाई ने कहा जांच बैठा लो
यूट्यूबर अनुराग डोभाल इन दिनों सुर्खियाें में हैं। एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान इस यूट्यूबर का खतरनाक एक्सीडेंट हो गया। इस वक्त वह अस्पताल में भर्ती हैं। पिछले दिनों एक व्लॉग में अनुराग डोभाल ने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे। साथ ही डिप्रेशन में होने की बात कही थी। सोशल मीडिया पर यह मामला अब कंट्रोवर्सी का रूप ले चुका है। 

विज्ञापन

अनुराग के भाई कलम ने कुछ वीडियो पोस्ट किए हैं, जिसमें अपना पक्ष रखा है। वह साझा किए गए वीडियो बता रहे हैं कि अनुराग के पास उन बातों और आरोप का कोई सबूत नहीं है, जाे उसने कही है। कलम ने वीडियो में कहा, ‘अगर मैं गलत हूं, तो मुझ पर जांच बैठा लो।’ वह वीडियो में आगे कहते हैं, ‘सुप्रीम कोर्ट तक जाना पड़े, सबकुछ बेचना पड़े या अपनी जिंदगी खराब करनी पड़ी लेकिन ये आरोप खुद पर से हटाकर रहूंगा।’  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KALAM INK (@kalam_inkk)


कलम ने दुखी मन से वीडियो में कहा, ‘आपको पता है कि सच क्या है? अगर अब भी सामने आकर सच बता दो तो हम दुआ करेंगे कि आप और रितिका खुश रहो। बस मुझे मेरे मां-बाप को इन इल्जामों से बाहर निकालना है।’ 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KALAM INK (@kalam_inkk)


एक्सीडेंट को लेकर क्या बोला अनुराग का भाई 
अनुराग डोभाल के एक्सीडेंट को लेकर भाई ने कहा, ‘लोग कह रहे हैं कि कैसा भाई? कैसे मां-बाप हैं। एक्सीडेंट के बाद भी मिलने नहीं गए। क्यों जाऊं मैं मिलने, वह आदमी मरते-मरते भी झूठ बोलकर जा रहा था।’ इस तरह कलम ने कहीं ना कहीं इशारा किया कि अनुराग डोभाल के उन पर गलत आरोप लगाए हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KALAM INK (@kalam_inkk)


अनुराग के भाई ने पोस्ट में भी लिखी कई बातें 
कई वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करने के बाद अनुराग डोभाल के भाई ने एक पोस्ट शेयर की। जिसमें वह लिखते हैं, ‘मेरी तरफ से यह लास्ट रिएक्शन था। इस मैटर पर जो गलत होगा, उसका करम उसको मिल जाएगा। आप और मैं कोई नहीं होते सच और झूठ साबि करने वाले। ना मैंने आज की वीडियो में कोई आरोप लगाया। ना ही कोई चैट, रिकॉर्डिंग लीक की है। मैंने बस सच सामने रखा है।’
वह आगे कहते हैं, ‘अब भी गाली देनी है तो दो। पर जब ये चीज आपके साथ होगी तो दावे के साथ कह सकता हूं कि आप भी ऐसा ही काम करोगे। जो मैंने किया। मैं मां-बाप का अकेला सहारा हूं। मैं वादा करता हूं कि उन्हें प्राउड फील करवाऊंगा।’
कलम की सारी बातों को सुनने के बाद भी सोशल मीडिया पर यूजर्स उसे ट्रोल कर रहे हैं। उसे एक बुरा भाई बता रहे हैं। कई लोग इस पारिवारिक विवाद में अनुराग डोभाल का साथ दे रहे हैं। 


 

Uk Rider 07 Anurag Dobhal Brother Post Video About Recent Allegations
अनुराग डोभाल और भाई कलम - फोटो : इंस्टाग्राम@anurag_dobhal, @kalam_inkk

क्या है अनुराग डोभाल का पारिवारिक विवाद? 
यूट्यूबर अनुराग ने कुछ दिन पहले एक वीडियो पोस्ट करते हुए बताया था कि पत्नी रितिका उसे छोड़कर चली गई है। वह सुसाइड करने के बारे में भी सोच रहा है। अपनी वीडियो में अनुराग ने कहा था, ‘मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी, पापा, कलम (भाई) और श्रेया हैं। मेरे पास करने के लिए कुछ नहीं बचा है। मैं बहुत परेशान हूं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि यह फीलिंग कैसे खत्म करूं? इस वीडियो के बाद शायद मैं गायब हो जाऊंगा। मैं बस सोना चाहता हूं। पांच दिन से कुछ खाया नहीं है, दिमाग एकदम खत्म हो गया है।' 
इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन भी सामने आए। कुछ लोगों ने अनुराग की हरकत को पब्लिसिटी स्टंट कहा तो कुछ लोगों ने उनको सपोर्ट किया। जब इस यूट्यूबर ने तनाव की स्थिति में अपना एक्सीडेंट कर लिया तो कई लोग उसके सपाेर्ट में उतर आए हैं। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed