{"_id":"6649ec4b93b411e9d3046e63","slug":"tvf-web-series-gullak-season-4-trailer-released-know-about-its-streaming-date-ott-and-cast-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gullak Season 4 Trailer: फिर गुदगुदाने आ रहा है मिश्रा परिवार, 'गुल्लक' के चौथे सीजन का ट्रेलर हुआ लॉन्च","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Gullak Season 4 Trailer: फिर गुदगुदाने आ रहा है मिश्रा परिवार, 'गुल्लक' के चौथे सीजन का ट्रेलर हुआ लॉन्च
Sun, 19 May 2024 05:41 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sun, 19 May 2024 05:41 PM IST
सार
वेब सीरीज 'गुल्लक' के चौथे सीजन का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसके पिछले तीनों सीजन को लोगों ने खूब पसंद किया था।
विज्ञापन
वेब सीरीज 'गुल्लक'
- फोटो : इंस्टाग्राम @theviralfever
विस्तार
द वायरल फीवर की वेब सीरीज 'गुल्लक' लोगों को खूब पसंद है। इसके अभी तक तीन सीजन आ चुके हैं और जो लोग चौथे सीजन का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, निर्माताओं ने 'गुल्लक' के चौथे सीजन का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है।
विज्ञापन
Ramayan:रणबीर कपूर की 'रामायण' में रावण के लिए बन रहे असली सोने के कपड़े! कौन बनेगा नितेश की फिल्म का लंकापति?
विज्ञापन
7 जून से होगी स्ट्रीमिंग
सोनी लिव ने 'गुल्लक' के नए सीजन के ट्रेलर को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया। इसे लॉन्च करते हुए उन्होंने लिखा, "लेकर जिंदगी की खनक, आ रही है नए किस्सों की गुल्लक!" इसके साथ-साथ फैंस को यह भी बताया गया कि सीरीज की स्ट्रीमिंग 7 जून से सोनी लिव पर होगी।
विज्ञापन
View this post on Instagram
लोगों को पसंद आ रहा है ट्रेलर
'गुल्लक' के चौथे सीजन का ट्रेलर लोगों को पसंद आ रहा है। दर्शकों इसे देखने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि पिछले तीनों सीजन की ही तरह इस बार भी कुछ मनोरंजक देखने को मिलेगा। यह एक पारिवारिक कॉमेडी ड्रामा सीरीज है, जिसने अभी तक दर्शकों को गुदगुदाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। यही वजह है कि सीरीज में मिश्रा परिवार के घर के नए किस्सों को देखने के लिए लोगों का उत्साह सातवें आसमान पर है।
Ramayan Name Change: कानूनी विवाद के बाद बदलेगा रणबीर की फिल्म का नाम, ‘केरल स्टोरी’ की इस अभिनेत्री की एंट्री
ये कलाकार आएंगे नजर
'गुल्लक' का निर्देशन श्रेयांश पांडे ने किया है। इसमें जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, वैभव राज गुप्ता और हर्ष मायर ने अभिनय किया है। मालूम हो कि द वायरल फीवर की एक और चर्चित वेब सीरीज 'पंचायत' का भी तीसरा सीजन जल्द आने वाला है। इसका ट्रेलर भी लॉन्च हो चुका है।
Love And War: संजय लीला भंसाली ने 'लव एंड वॉर' के लिए तैयार किया गाना, बोले- इस ट्रैक के बिना अधूरी होगी फिल्म