फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   tvf web series Gullak Season 4 Trailer released know about its streaming date ott and cast

Gullak Season 4 Trailer: फिर गुदगुदाने आ रहा है मिश्रा परिवार, 'गुल्लक' के चौथे सीजन का ट्रेलर हुआ लॉन्च

Sun, 19 May 2024 05:41 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sun, 19 May 2024 05:41 PM IST
सार

वेब सीरीज 'गुल्लक' के चौथे सीजन का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसके पिछले तीनों सीजन को लोगों ने खूब पसंद किया था।

विज्ञापन
tvf web series Gullak Season 4 Trailer released know about its streaming date ott and cast
वेब सीरीज 'गुल्लक' - फोटो : इंस्टाग्राम @theviralfever

विस्तार

द वायरल फीवर की वेब सीरीज 'गुल्लक' लोगों को खूब पसंद है। इसके अभी तक तीन सीजन आ चुके हैं और जो लोग चौथे सीजन का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, निर्माताओं ने 'गुल्लक' के चौथे सीजन का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन


Ramayan:रणबीर कपूर की 'रामायण' में रावण के लिए बन रहे असली सोने के कपड़े! कौन बनेगा नितेश की फिल्म का लंकापति?
विज्ञापन


7 जून से होगी स्ट्रीमिंग
सोनी लिव ने 'गुल्लक' के नए सीजन के ट्रेलर को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया। इसे लॉन्च करते हुए उन्होंने लिखा, "लेकर जिंदगी की खनक, आ रही है नए किस्सों की गुल्लक!" इसके साथ-साथ फैंस को यह भी बताया गया कि सीरीज की स्ट्रीमिंग 7 जून से सोनी लिव पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Sony LIV (@sonylivindia)



लोगों को पसंद आ रहा है ट्रेलर
'गुल्लक' के चौथे सीजन का ट्रेलर लोगों को पसंद आ रहा है। दर्शकों इसे देखने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि पिछले तीनों सीजन की ही तरह इस बार भी कुछ मनोरंजक देखने को मिलेगा। यह एक पारिवारिक कॉमेडी ड्रामा सीरीज है, जिसने अभी तक दर्शकों को गुदगुदाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। यही वजह है कि सीरीज में मिश्रा परिवार के घर के नए किस्सों को देखने के लिए लोगों का उत्साह सातवें आसमान पर है।

Ramayan Name Change: कानूनी विवाद के बाद बदलेगा रणबीर की फिल्म का नाम, ‘केरल स्टोरी’ की इस अभिनेत्री की एंट्री

ये कलाकार आएंगे नजर
'गुल्लक' का निर्देशन श्रेयांश पांडे ने किया है। इसमें जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, वैभव राज गुप्ता और हर्ष मायर ने अभिनय किया है। मालूम हो कि द वायरल फीवर की एक और चर्चित वेब सीरीज 'पंचायत' का भी तीसरा सीजन जल्द आने वाला है। इसका ट्रेलर भी लॉन्च हो चुका है।

Love And War: संजय लीला भंसाली ने 'लव एंड वॉर' के लिए तैयार किया गाना, बोले- इस ट्रैक के बिना अधूरी होगी फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed