{"_id":"6713a0cd83b7e1b0a1020dec","slug":"tv-actress-nia-sharma-is-enjoying-her-holiday-shared-video-from-maya-bay-in-thailand-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nia Sharma: अपनी छुट्टियां का आनंद ले रही हैं निया शर्मा, थाइलैंड के समुद्र तट से वीडियो साझा कर लिखी ये बात","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Nia Sharma: अपनी छुट्टियां का आनंद ले रही हैं निया शर्मा, थाइलैंड के समुद्र तट से वीडियो साझा कर लिखी ये बात
Sat, 19 Oct 2024 05:37 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Sat, 19 Oct 2024 05:37 PM IST
सार
निया शर्मा एक लोकप्रिय टीवी अभनेत्री हैं। हाल में ही वह टीवी शो लाफ्टर शेफ्स में नजर आई हैं। अब काम से थोड़ा ब्रेक लेकर वह अपनी छुट्टियां मनाने थाइलैंड पहुंची हैं, जहां से उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी साझा किया है।
विज्ञापन
निया शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @niasharma90
विस्तार
निया शर्मा टीवी की दुनिया की जानी-मानी अभिनेत्री हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर लाखों फैंस फॉलो भी करते हैं। अभिनेत्री इन दिनों अभिनय की दुनिया से दूर थाईलैंड के फुकेत में अपनी छुट्टियों का आनंद ले रही हैं। आज, शनिवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर छुट्टियों का आनंद लेते हुए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में अभिनेत्री समुद्र तट का आनंद लेते हुए दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
समुद्र तट पर लहरों का आनंद लेती दिखीं निया शर्मा
निया शर्मा अभिनय के अलावा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय रहती हैं। हाल में ही वह कलर्स टीवी के शो लाफ्टर शेफ्स में नजर आई हैं, जिसके बाद अब वह अपनी छुट्टियों का आनंद ले रही हैं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर थाईलैंड के माया बे से एक रील साझा की। वीडियो की शुरुआत में निया समुद्र तट पर लहरों का आनंद लेती दिखाई दे रही हैं। काले रंग के स्विमसूट में अभिनेत्री काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। इसके अलावा वह वीडियो में एक नाव पर आराम फरमाती भी नजर आईं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
कोई फटी चप्पल, तो कोई सादे कपड़ों में... स्टारडम से दूर आम जिंदगी जीते हैं ये सितारे
फैंस ने की अभिनेत्री की तारीफ
अभिनेत्री ने इन झलकियों को साझा करते हुए अपनी उत्साह को भी जाहिर किया। उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, " मैं बिल्कुल वहीं हूं, जहां मैंने जाने की योजना बनाई थी। माया बे।" अभिनेत्री के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और लगातार कमेंट में अपनी प्रतिक्रिया भी जाहिर कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, आप जल परी लग रही हैं।" वहीं, एक और फैन ने लिखा, आप की ये ट्रिप बेहतरीन रहे, अपनी इस ट्रिप का आनंद लें।"
Jr Ntr: साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर पहुंचे मुंबई, ऋतिक के साथ शूट करेंगे 'वॉर-2' का धमाकेदार क्लाइमैक्स
बिग बॉस 18 में शामिल होने की अफवाहों से बटोरी थी चर्चा
बता दें कि हाल में ही निया तब चर्चा में आई थीं, जब ये अफवाह फैली थी कि वो सलमान खान की मेजबानी वाले बिग बॉस के 18वें सीजन में हिस्सा लेंगी। ये अफवाह काफी फैली थी और अभिनेत्री के फैंस लगातार उनका समर्थन कर रहे थे। हालांकि, बाद में उन्होंने खुद इन खबरों को अफवाह बताते हुए खंडन कर दिया, जिससे उनके फैंस काफी नाराज हुए थे और अभिनेत्री ने फैंस से माफी भी मांगी थी। अभिनेत्री ने लिखा था, "सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों को मैंने निराश किया है, मुझे मिले जबरदस्त समर्थन और प्यार के लिए मैं बहुत आभारी हूं। मुझे एहसास हुआ कि मैंने पिछले 14 सालों में क्या कमाया है। बताते चलें कि वह फिलहाल सुहागन चुड़ैल टीवी शो में नजर आ रही हैं।
Jai Hanuman: शाहरुख, सनी के मुकाबले भारी पड़ा प्रशांत वर्मा का ये हनुमान, सिने चमत्कार का सुपरहिट फॉर्मूला