फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   TV Actor Ashish Kapoor Arrested In Pune After Woman Alleges harassment At Delhi House Party

Ashish Kapoor Arrested: दुष्कर्म के इल्जाम में टीवी एक्टर आशीष कपूर गिरफ्तार, दिल्ली का है मामला

Wed, 03 Sep 2025 11:28 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 03 Sep 2025 11:28 PM IST
सार

Ashish Kapoor Arrested: एक महिला ने अभिनेता पर पिछले महीने दिल्ली में एक हाउस पार्टी के वॉशरूम में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
TV Actor Ashish Kapoor Arrested In Pune After Woman Alleges harassment At Delhi House Party
आशीष कपूर - फोटो : फेसबुक

विस्तार

टीवी सीरियल 'सरस्वतीचंद्र', 'देखा एक ख्वाब' और 'मोलक्की; रिश्तों की अग्निपरीक्षा' के लिए मशहूर अभिनेता आशीष कपूर को पुणे में गिरफ्तार कर लिया गया है। एक महिला ने उन पर पिछले महीने दिल्ली में एक हाउस पार्टी के वॉशरूम में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। खबरों के मुताबिक उनकी मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी और बाद में उस महिला को एक दोस्त की पार्टी में बुलाया गया था, जहां कथित घटना घटी।
विज्ञापन

डीसीपी ने की गिरफ्तारी की तस्दीक
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक डीसीपी (उत्तर) राजा बंथिया ने आशीष कपूर की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने दिल्ली से गोवा और अंत में पुणे तक उसकी गतिविधियों पर नजर रखा। इसके बाद बुधवार 3 सितंबर को पुणे में उसका पता लगाया और उसे हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

TV Actor Ashish Kapoor Arrested In Pune After Woman Alleges harassment At Delhi House Party
आशीष कपूर - फोटो : फेसबुक
पहले मारपीट फिर दुष्कर्म किया
कथित दुष्कर्म पीड़िता ने शुरुआत में पुलिस को बताया कि पार्टी के होस्ट आशीष कपूर और दो लोगों ने उसके साथ मारपीट की। उसने बाद में बताया कि एक महिला ने भी उसके साथ मारपीट की। फिर उसने बताया कि सिर्फ कपूर ने ही उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस अब सामूहिक दुष्कर्म की धारा को दुष्कर्म में बदल रही है।

यह खबर भी पढ़ें: Arshad Warsi: 'जॉली एलएलबी 3' के बाद शाहरुख खान की फिल्म से जुड़े अरशद वारसी, पोस्ट के जरिए दी अपडेट
 
विज्ञापन

महिला का दावा- बनाया गया दुष्कर्म का वीडियो
महिला ने यह भी दावा किया कि घटना की रिकॉर्डिंग की गई थी, लेकिन पुलिस ने कहा कि उन्हें अभी तक कोई वीडियो नहीं मिला है।
11 अगस्त को महिला ने आशीष कपूर, उसके दोस्त, दोस्त की पत्नी और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। 18 अगस्त को उसने बताया कि केवल कपूर और उसके दोस्त ने ही उसके साथ दुष्कर्म किया और एक महिला ने उसे मारा। 21 अगस्त को कपूर के दोस्त और उसकी पत्नी को अग्रिम जमानत मिल गई। पीड़िता सुनवाई में शामिल हुई, लेकिन उसने कपूर के दोस्त का जिक्र नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed