फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   TriStar Television Label Shut Down By Sony After a nine year of revival Jennifer Turner and Nicole Norwood

Sony: सोनी ने बंद कर दी अपनी ये हॉलीवुड स्थित टीवी कंपनी, दो शीर्ष अधिकारियों ने भी कह दिया अलविदा

Sun, 02 Jun 2024 06:02 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 02 Jun 2024 06:02 PM IST
सार

सोनी के ‘ट्राइस्टार टेलिविजन’ लेबल को नौ साल के नवीनीकरण के बाद अब बंद किया जा रहा है। इसके दो शीर्ष अधिकारियों ने भी इसे अलविदा कह दिया है। अब इसके आगे की जिम्मेदारी को सोनी पिक्चर्स टेलीविजन की ड्रामा डेवलपमेंट टीम संभालेगी।

विज्ञापन
TriStar Television Label Shut Down By Sony After a nine year of revival Jennifer Turner and Nicole Norwood
ट्राइस्टार टेलिविजन लेबल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉलीवुड शो ‘द आफ्टर पार्टी’ का निर्माण करने वाली सोनी के ‘ट्राइस्टार टेलिविजन’ लेबल को नौ साल के नवीनीकरण के बाद बंद किया जा रहा है। इसके दो शीर्ष अधिकारी ईवीपी जेनिफर टर्नर, जो पिछले ढाई सालों से पूरी यूनिट को चला रहे थे और निकोल नॉरवुड ने भी विदा ले लिया है। ट्राइस्टार टेलीविजन के पास मौजूदा समय में कोई भी सीरीज नहीं है। अब इसके आगे की जिम्मेदारी को सोनी पिक्चर्स टेलीविजन की ड्रामा डेवलपमेंट टीम संभालेगी।
विज्ञापन


साल 2002 में किया दोबारा शुरू किया गया था ‘ट्राइस्टार’ को
जुलाई 2022 में सोनी पिक्चर्स टीवी की अध्यक्ष बनने के बाद से कैथरीन पोप के तहत विकास को केंद्रित करने का यह दूसरा कदम है। टीवी स्टूडियो के अन्य बुटीक लेबल, जेमस्टोन को नवंबर 2022 में एसपीटी में शामिल कर लिया गया था। बता दें कि ट्राइस्टार टेलीविजन ब्रांड को 2015 में सोनी पिक्चर्स टेलीविजन के भीतर एक बुटीक प्रोडक्शन यूनिट के रूप में पुनर्जीवित किया गया था। सुजैन पैटमोर गिब्स ने 2018 में इसके दोबारा लॉन्च से लेकर अपनी अचानक मृत्यु तक इसका नेतृत्व किया था। 
विज्ञापन

Old Movies Return: सिनेमाघरों में लौटीं रणबीर की सुपरहिट पुरानी फिल्में, बुक माय शो पर ऐसे पता लगाएं थियेटर
विज्ञापन
विज्ञापन


कम प्रतिनिधित्व वाली आवाजों को बढ़ावा देने के लिए किया काम
इसके बाद ‘ट्राईस्टार टीवी’ ने इसका नेतृत्व करने के लिए दो अन्य लोगों को अपने साथ जोड़ा।  कैथरीन बुस्बी, जो बाद में ‘स्टार्ज’ की मूल प्रोग्रामिंग अध्यक्ष बन गईं और टर्नर ने लेबल के मिशन को विविध, प्रामाणिक पात्रों और कम प्रतिनिधित्व वाली आवाजों को बढ़ावा देने के रूप में विकसित किया। 

इन सीरीजों का किया निर्माण
अपने इन नौ साल के दौरान ट्राईस्टार टीवी ने छह सीरीज बनाई, जिसमें प्राइम वीडियो की ‘गुड गर्ल्स रिवॉल्ट’, हुलु की ‘शट आई’, प्राइम वीडियो की ‘द लास्ट टाइकून’, शोटाइम की ‘ऑन बिकमिंग ए गॉड इन सेंट्रल फ्लोरिडा’, एप्पल टीवी प्लस की ‘द आफ्टरपार्टी’ और एएमसी की ‘लकी हैंक’ शामिल है।
Bollywood Stars: पैपराजी की क्लास ले चुकी हैं ये बालाएं, लिस्ट में खुद को मीडिया की बेटी कहने वाली भी शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed