फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   tom hardy Venom The Last Dance to release a day earlier on 24 october 2024 advance booking will open tomorrow

Venom The Last Dance: तय समय से एक दिन पहले दस्तक देगी 'वेनम-द लास्ट डांस', फिल्म की एडवांस बुकिंग कल से शुरू

Fri, 18 Oct 2024 12:03 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 18 Oct 2024 12:03 AM IST
सार

हॉलीवुड फिल्म 'वेनम: द लास्ट डांस' के निर्माताओं ने जानकारी दी है कि अब यह फिल्म तय समय से एक दिन पहले सिनेमाघरों में दस्तक देगी और इसकी एडवांस बुकिंग कल से शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
tom hardy Venom The Last Dance to release a day earlier on 24 october 2024 advance booking will open tomorrow
वेनम द लास्ट डांस - फोटो : एक्स: @SonyPicsIndia

विस्तार

हॉलीवुड फिल्म 'वेनम: द लास्ट डांस' का भारतीय दर्शकों को भी बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में फिल्म का दमदार ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। अब फिल्म के बारे में दर्शकों के साथ नई जानकारी साझा की गई है। दरअसल, यह फिल्म भारत में पहले 25 अक्तूबर, 2024 को रिलीज होनी थी, जिसे अब एक दिन पहले रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
निर्माताओं ने पोस्ट साझा करते हुए फिल्म को लेकर नई जानकारी दी। उन्होंने 'वेनम: द लास्ट डांस' का पोस्टर साझा करते हुए बताया कि अब यह फिल्म भारत में गुरुवार, 24 अक्तूबर, 2024 को रिलीज होगी। इसके साथ ही सोनी पिक्चर्स इंडिया ने जानकारी दी कि फिल्म की एडवांस बुकिंग कल से यानी शुक्रवार, 18 अक्तूबर, 2024 से शुरू हो जाएगी। पोस्ट साझा करते हुए कैप्शन में लिखा गया, 'महाकाव्य का आखिरी भाग एक दिन पहले आएगा, विशेष रूप से आपके लिए। वेनम- द लास्ट डांस अब 24 अक्तूबर को रिलीज हो रही है। एडवांस टिकटें कल लाइव होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म का दमदार ट्रेलर
इस फिल्म के साथ टॉम हार्डी अपनी एंटी-हीरो गाथा की तीसरी किस्त में एडी ब्रॉक के रूप में वापस आ गए हैं। इस किस्त के साथ फ्रेंचाइजी का समापन हो जाएगा, जिस कारण दर्शकों के बीच इस किस्त के लिए और उत्साह देखने को मिल रहा है। हाल ही में जारी हुए ट्रेलर में दिखाया गया था कि सिंबियोट्स एक रहस्यमय प्राणी से भाग रहे हैं। टॉम हार्डी का किरदार एडी ब्रॉक यात्रियों से भरे विमान में एक एलियन जैसे राक्षस से लड़ता है और बाद में वेनम ब्रॉक को बताता है कि एलियन को उसके मालिक ने भेजा था। इस पर वेनम कहता है कि हमारे पास कुछ ऐसा है, जिसकी उसे जरूरत है।

विज्ञापन

फिल्म के कलाकार
टॉम हार्डी के अलावा, वेनम: द लास्ट डांस में चिवेटेल इजीओफॉर, जूनो टेम्पल, राइज इफान्स, पैगी लू, अलाना उबाक और स्टीफन ग्राहम भी हैं। इसे केली मार्सेल ने निर्देशित किया है। इस फिल्म को एवी अराद, मैट टोलमाच, एमी पास्कल, केली मार्सेल, टॉम हार्डी और हच पार्कर ने निर्मित किया है। अब वेनम: द लास्ट डांस भारत में 24 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed