फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dhruv Rathee entry in Ranveer Allahbadia controversy gives Advice to comedians

Ranveer Allahbadia: रणवीर अल्लाहबादिया मामले में ध्रुव राठी की एंट्री, वीडियो शेयर करके दी ये नसीहत

Thu, 20 Feb 2025 12:09 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 20 Feb 2025 12:09 PM IST
सार

Ranveer Allahbadia: रणवीर अल्लाहबादिया के मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी की एंट्री हुई है। उन्होंने अभद्र भाषा इस्तेमाल करने वाले कॉमेडियंस को नसीहत दी है तो वहीं अच्छा काम करने वाले कॉमेडियंस की तारीफ की है।

विज्ञापन
Dhruv Rathee entry in Ranveer Allahbadia controversy gives Advice to comedians
ध्रुव राठी - फोटो : फोटो- यूट्यूब से

विस्तार

'इंडियाज गॉट लैटेंट' में विवादित टिप्पणी का मामला लगातार सुर्खियों में है। इस मामले में यूट्यूबर समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया पर पुलिस केस भी हो चुका है। इस मामले पर अब यूट्यूबर ध्रुव राठी ने एक लेटेस्ट वीडियो बनाई है। ये वीडियो बुधवार रात यूट्यूब पर शेयर की गई। वीडियो में ध्रुव राठी ने इस बात पर सहमति जताई कि ऑनलाइन कंटेंट पर पाबंदी लगाने का सरकार को कोई अधिकार नहीं है। हालांकि, उन्होंने उन कमेडियन पर कटाक्ष किया जो बेहूदा बातें कहने से नहीं कतराते हैं।
विज्ञापन

ध्रुव राठी ने शेयर की वीडियो
ध्रुव ने शो में रणवीर अल्लाहबादिया के जोक को भद्दा बताया लेकिन उन लोगों पर भी निशाना साधा जो लोग असल जिंदगी में मां बहन की गाली देते हैं। उन्होंने कहा कि वेब सीरीज, फिल्में, चुटकुले किसी की निजी जिंदगी को प्राभावित नहीं करते बल्कि हम उससे सीखते हैं जो हम अपने आस-पास देखते हैं। उनके मुताबिक किसी की नैतिकता और मानसिकता उसके जीन में अंतर्निहित होती है।

यह खबर भी पढ़ें: Singer Vishal Dadlani: विशाल ददलानी ने सरकार पर क्यों कसा तंज? समय रैना को सपोर्ट करते दिखे सिंगर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

औरतों होती हैं परेशान
ध्रुव ने कहा कि समय रैना का शो गालियों से भरा पड़ा है। कॉमेडी में उन्होंने औरतों के खिलाफ गालियों का इस्तेमाल किया है। समय रैना की तरफ से कुशा कपिला को रोस्ट किए जाने के मामले को बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे वह परेशान हो गए थे। उन्होंने यह भी उदाहरण दिया कि कॉमेडियन हर्ष गुजराल की तरफ से जोक बनाए जाने के बाद किस तरह से रूस की महिला भारत में उत्पीड़न का शिकार होती हैं। उन्होंने कपिल शर्मा शो का हवाला दिया जिसमें उन्होंने जबरदस्ती एक औरत को गले लगाया।

यह खबर भी पढ़ें:  Chhaava Tax Free: मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हुई 'छावा', मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया एलान
विज्ञापन

Dhruv Rathee entry in Ranveer Allahbadia controversy gives Advice to comedians
रणवीर इलाहाबादिया ने समय रैना के शो में पूछा ऐसा सवाल कि मचा बवाल - फोटो : instagram.Ranveer Allahbadia
कॉमेडियन से ध्रुव ने की गुजारिश
ध्रुव राठी का कहना है कि इस तरह के जोक लोगों में इन चीजों को आम बनाते हैं। इसके बाद ये लोग औरतों के खिलाफ असल जिंदगी में इसी तरह के शब्द बोलने लगते हैं। ध्रुव ने बताया कि भद्दे जोक्स करने का मकसद सिर्फ इतना ही होता है कि लोग चौक जाएं और अपनी प्रतिक्रिया दें। इस तरह से ध्रुव ने कॉमेडियन से अपील की है कि अपनी कॉमेडी में अच्छा कंटेट लेकर आएं। उन्होंने उन कॉमेडियन का भी उदाहरण दिया जो अच्छी कॉमेडी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गौरव कपूर, अभिषेक उपमन्यू, मणिक मन्हा और कुणाल कामरा अच्छी कॉमेडी करते हैं। उन्होंने कॉमेडियंस से गुजारिश की कि वह अपने काम में गाली का इस्तेमाल न करें।

क्या है विवादित टिप्पणी मामला?
आपको बता दें कि समय रैना के यूट्यूब शो 'इंडियाज गॉल लैटेंट' में रणवीर अल्लाहबादिया ने एक प्रतियोगी के मां-बाप को लेकर विवादित टिप्पणी की। इस पर लोग नाराज हो गए। उन्होंने रणवीर के खिलाफ केस कर दिया। हालांकि रणवीर ने लोगों से माफी मांगी है। वहीं समय रैना ने यूट्यूब से 'इंडियाज गॉट लैटेंट' के सभी शो हटा दिए हैं। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed