फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   The Tribe Trailer: ananya pandey sister Alanna Panday debut series will release on Prime Video

The Tribe Trailer: अलाना पांडे की डेब्यू सीरीज 'द ट्राइब' का ट्रेलर रिलीज, अगले महीने इस ओटीटी पर होगी स्ट्रीम

Fri, 27 Sep 2024 12:34 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 27 Sep 2024 12:34 PM IST
सार

अलाना पांडे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। 'द ट्राइब' सीरीज के जरिए वे एक्टिंग की दुनिया में आगाज कर रही हैं। इस वेब सीरीज का निर्देशन ओमकार पोतदार ने किया है। 

विज्ञापन
The Tribe Trailer: ananya pandey sister Alanna Panday debut series will release on Prime Video
द ट्राइब - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

एक और स्टारकिड इंडस्ट्री में कदम रखने को तैयार है। दांव लगाया है अक्सर ही नेपोटिज्म के आरोपों से घिरे रहने वाले करण जौहर ने। बात हो रही है अनन्या पांडे की चचेरी बहन अलाना पांडे की। वे 'द ट्राइब' सीरीज से डेब्यू करने जा रही हैं। इस सीरीज का आज ट्रेलर जारी किया गया है। मालूम हो कि अनन्या पांडे को भी 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से करण जौहर ने ही लॉन्च किया था। अब अलाना भी उन्हीं की ऑरिजनल सीरीज से इंडस्ट्री में आ रही हैं।

विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 3 Teaser: भूल भुलैया 3 में बढ़ी चुड़ैल मंजुलिका की शक्ति, रूह बाबा ने खोला खौफनाक दरवाजा
विज्ञापन


इस दिन रिलीज होगी सीरीज
अलाना पांडे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। 'द ट्राइब' सीरीज के जरिए वे एक्टिंग की दुनिया में आगाज कर रही हैं। इस वेब सीरीज का निर्देशन ओमकार पोतदार ने किया है। करण जौहर इसके निर्माता हैं। यह सीरीज 4 अक्तूबर को रिलीज होगी। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)



ये सितारे आएंगे नजर
'द ट्राइब' में अलाना के अलावा अलाविया जाफरी, सृष्टि पोरे, अल्फिया जाफरी, आर्याना गांधी और हार्दिक जावेरी जैसे सितारे भी हैं। ट्रेलर में सभी की झलक देखने को मिली है। अलाविया जाफरी एक्टर जावेद जाफरी की बेटी हैं। ट्रेलर प्राइम वीडियो के इंस्टा हैंडल से साझा किया गया है। इसके साथ लिखा है, 'फेम, फॉर्च्यून और फॉलोअर्स। ट्राइब में यह सबकुछ है'।
Sonu Nigam: सोमी अली ने लगाया गायक सोनू निगम पर धोखा देने का आरोप, बोलीं- मुझे उन पर भरोसा था

क्या कह रहे नेटिजन्स?
'द ट्राइब' के ट्रेलर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की जिंदगी को दिखाया गया है। हालांकि, ट्रेलर को यूजर्स की खास तवज्जो नहीं मिली है। एक यूजर ने लिखा, 'तीन मिनट इसे देखने के बाद सिर दर्द हो गया'। एक यूजर ने लिखा, 'मैंने यह ट्रेलर सिर्फ अलाना के लिए देखा, वो अच्छी महिला हैं। लेकिन, यह सीरीज उनकी छवि न खराब कर दे'। हालांकि, कुछ यूजर्स को ट्रेलर पसंद भी आया है। बात करें अलाना की तो हाल ही में उन्होंने बेटे को जन्म दिया। उन्होंने 8 जुलाई को अपनी पहली संतान का स्वागत किया।
Vicky Kaushal: विक्की कौशल के पोस्ट पर राजकुमार राव ने दी मजेदार प्रतिक्रिया, फैंस को भाया दोनों का मस्ती-मजाक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed