फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   The Greatest of All Time director Venkat Prabhu responded on its comparison with Will Smith's Gemini Man

GOAT: विल स्मिथ की 'जैमिनी मैन' से हो रही 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' की तुलना, निर्देशक वेंकट प्रभु ने दिया जवाब

Sun, 18 Aug 2024 02:20 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sun, 18 Aug 2024 02:20 PM IST
सार

दलपति विजय की नई फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' की विल स्मिथ की 'जैमिनी मैन' से तुलना की जा रही है। इस मामले पर फिल्म के निर्देशक वेंकट प्रभु की ओर से जवाब आ गया है। 
 

विज्ञापन
The Greatest of All Time director Venkat Prabhu responded on its comparison with Will Smith's Gemini Man
फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorvijay

विस्तार

दलपति विजय की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' का ट्रेलर शनिवार शाम को रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में विजय को जमकर मारधाड़ करते हुए देखा गया। इसे 5 सितंबर, 2024 को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन वेंकट प्रभु ने किया है। चेन्नई में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम के दौरान वेंकट ने अपनी इस फिल्म की 'जैमिनी मैन' से तुलना होने के मामले पर जवाब दिया है।

विज्ञापन


MC Stan: नई चमचमाती एसयूवी कार के मालिक बने रैपर एमसी स्टेन, फैंस के साथ तस्वीरें साझा कर जताई खुशी
विज्ञापन


'जैमिनी मैन' से फिल्म की तुलना होने पर दिया ये जवाब 
'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' की तुलना 'जैमिनी मैन' से की जा रही है। यह भी एक एक्शन साइंस फिक्शन फिल्म है, जो साल 2019 में रिलीज हुई थी। इसमें विल स्मिथ ने मुख्य किरदार निभाया है। इस फिल्म से तुलना होने के सवाल पर वेंकट प्रभु ने कहा कि 'जैमिनी मैन' और 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' एक जैसी फिल्में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि केवल इतना ही है कि विल स्मिथ की इस फिल्म में पहली बार डी-एजिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया था। बता दें कि वेंकट की फिल्म में भी इसी तकनीक का प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




Parineeti Chopra: 'ऊंचाई' को दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर गदगद हुईं परिणीति चोपड़ा, जाहिर किया गर्व

फिल्म का नाम तमिल में क्यों नहीं रखा
वेंकट से फिल्म के शीर्षक को लेकर भी सवाल पूछा गया कि उन्होंने तमिल नाम रखने के बजाय अंग्रेजी नाम क्यों रखा। अपने जवाब में वेंकट ने कहा कि हर भाषा में एक सटीक ट्रेंडिंग हैशटैग का इस्तेमाल करना मुश्किल होता है। बस इसीलिए इसे रखा गया है, क्योंकि ये एक ट्रेंडी टाइटल है।

Alain Delon dies: नहीं रहा रुपहले परदे का सबसे सुंदर सितारा, परिवार व बच्चों के बीच घर पर ली अंतिम सांस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed