{"_id":"66e54fac65b4dfeb61066662","slug":"the-great-indian-kapil-show-season-2-trailer-released-know-about-guest-alia-bhatt-rohit-sharma-jr-ntr-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"TGIKS S2: शनिवार को फनीवार बनाने आ रहे हैं कपिल शर्मा, द ग्रेट इंडियन कपिल शो के दूसरे सीजन का ट्रेलर जारी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
TGIKS S2: शनिवार को फनीवार बनाने आ रहे हैं कपिल शर्मा, द ग्रेट इंडियन कपिल शो के दूसरे सीजन का ट्रेलर जारी
Sat, 14 Sep 2024 02:50 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sat, 14 Sep 2024 02:50 PM IST
सार
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के दूसरे सीजन में जान्हवी कपूर, आलिया भट्ट, रोहित शर्मा, करण जौहर और सैफ अली खान समेत कई सितारे दिखाई देंगे। नए सीजन का ट्रेलर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2
- फोटो : इंस्टाग्राम @netflix_in
विस्तार
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज हो गया है। दूसरे सीजन की शुरूआत 21 सितंबर से होगी। ट्रेलर में शो में आने वाले मेहमानों की झलक भी देखने को मिली है। इस बार शो में जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान, जान्हवी कपूर, आलिया भट्ट, रोहित शर्मा और करण जौहर समेत कई सितारे नजर आएंगे।
विज्ञापन
Vijay: विजय के अभिनय से संन्यास की खबर पर टूटा फहद फाजिल की पत्नी का दिल, बोलीं- सुनकर मुझे धक्का लगा
विज्ञापन
शनिवार का फनीवार बनना पक्का
नेटफ्लिक्स ने दूसरे सीजन के ट्रेलर को जारी करते हुए कैप्शन में लिखा कि जब आपके पसंदीदा मेहमान कपिल और उनकी गैंग से मिलेंगे तो शनिवार का फनीवार बनना पक्का है। 21 सितंबर से द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2 देखें, रात 8 बजे, केवल नेटफ्लिक्स पर।
विज्ञापन
View this post on Instagram
रोहित भाई क्या हम आपके लिए लकी है?
शो के ट्रेलर में सभी लोग मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर कोई खेल खेलते हुए दिखते हैं। वहीं, एक जगह कपिल शर्मा क्रिकेटर रोहित शर्मा से पूछते हैं कि रोहित भाई आप पिछली बार हमारे शो में आए थे तो वर्ल्ड कप रनर अप रहे थे और इस बार आप वर्ल्ड कप जीत गए हैं। क्या आपको लगता है कि हम आपके लिए लकी हैं।
Amitabh Bachchan: क्या घर में जया बच्चन की खाना बनाने में मदद करते हैं बिग बी? बोले- मुझे सिर्फ पानी गर्म....
पहले सीजन में आए थे ये सितारे
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के पहले सीजन में सनी देओल, बॉबी देओल, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, बादशाह, परिणीति चोपड़ा, डिवाइन, दिलजीत दोसांझ, इम्तियाज अली, रणबीर कपूर, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर समेत कई मेहमान नजर आए थे। पहले सीजन को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी, जिसके चलते ऐसी भी चर्चा होने लगी थी कि शो को बंद कर दिया जाएगा, लेकिन फिर दूसरे सीजन के एलान के बाद स्थिति साफ हो गई और अब शो शुरू होने में चंद दिन बचे हैं।
Nayanthara: ‘जवान’ अभिनेत्री नयनतारा का एक्स अकाउंट हुआ हैक, पोस्ट कर प्रशंसकों को किया सावधान