फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   The Diplomat Movie Box Office Collection Day 13 earn only 60 lakh

The Diplomat Collection Day 13: बॉक्स ऑफिस पर धीमी हुई 'द डिप्लोमैट' की रफ्तार, दूसरे बुधवार को कमाए इतने लाख

Wed, 26 Mar 2025 10:35 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 26 Mar 2025 10:35 PM IST
सार

The Diplomat Movie Box Office Collection Day 13: जॉन अब्राहम की फिल्म 'द डिप्लोमैट' की कमाई शुरूआत में अच्छी रही लेकिन दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई काफी कम हो गई है।

विज्ञापन
The Diplomat Movie Box Office Collection Day 13 earn only 60 lakh
द डिप्लोमैट - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब

विस्तार

जॉन अब्राहम की फिल्म 'द डिप्लोमैट' 14 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म होली के मौके पर खूब चलेगी। लेकिन फिल्म ने शुरूआत में अच्छी कमाई की लेकिन दूसरे हफ्ते में निराश किया। आइए इस खबर में जानते हैं कि इस फिल्म ने 13वें यानी आज के दिन तक कितने रुपयों की कमाई की है।
विज्ञापन
Trending Videos

दूसरे हफ्ते में धीमी हुई रफ्तार
जॉन अब्राहम की फिल्म 'द डिप्लोमैट' की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 19.15 करोड़ रुपयों की कमाई की थी। फिल्म की लागत के हिसाब से देखें तो इस फिल्म ने अच्छा कारोबार किया। इस फिल्म की लागत 20 करोड़ रुपये ही थी। फिल्म की कमाई 13वें दिन काफी धीमी रही। शिवम नायर के निर्देशन में बनी फिल्म में जॉन अब्राहम अहम भूमिका में हैं। इनके अलावा फिल्म में सादिया खतीब हैं। फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। जॉन अब्राहम इस फिल्म में एक भारतीय डिप्लोमैट के किरदार में हैं।
Kunal Kamra: पुलिस ने कुणाल कामरा को जारी किया दूसरा नोटिस, एकनाथ शिंदे पर कथित अपमानजनक टिप्पणी का मामला
 
विज्ञापन
विज्ञापन

The Diplomat Movie Box Office Collection Day 13 earn only 60 lakh
द डिप्लोमैट - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
द डिप्लोमैट की अब तक की कमाई
आठवें दिन फिल्म की कमाई एक करोड़ 25 लाख रुपये, नौवें दिन दो करोड़ 50 लाख रुपये, 10वें दिन दो करोड़ 75 लाख और 11वें दिन 90 लाख रुपये हुई थी। 12वें दिन फिल्म ने 80 लाख रुपये की टोटल कमाई की थी। सबसे आखिरी दिन यानी 13वें दिन फिल्म ने 60 लाख रुपये की कमाई की है। इस तरह से अगर देखें तो फिल्म की टोटल कमाई 27.35 करोड़ रुपये हो गई है। 
Kartik Aaryan: ‘अफेयर’ बनाने के चक्कर में फिर फंसे कार्तिक, श्रीलीला को पता चली असलियत, फिल्म का शेड्यूल अटका
 
विज्ञापन

'छावा' से रही पीछे
आपको बता दें कि 'द डिप्लोमैट' फिल्म अच्छी तैयारी के साथ रिलीज की गई थी। लेकिन ये फिल्म 'छावा' से काफी पीछे है। 'छावा' ने जबसे सिनेमाघरों में दस्तक दी है तब से ही ये फिल्म औसत हर दिन चार-पांच करोड़ रुपये की कमाई कर रही है। 'छावा' ने अब तक 586 करोड़ रुपयों की कमाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed