फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kunal Kamra Faces Second Notice from Mumbai Police for Controversial Comment on Eknath Shinde

Kunal Kamra: पुलिस ने कुणाल कामरा को जारी किया दूसरा नोटिस, एकनाथ शिंदे पर कथित अपमानजनक टिप्पणी का मामला

Wed, 26 Mar 2025 10:31 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 26 Mar 2025 10:31 PM IST
सार

Kunal Kamra Controversy: कुणाल कामरा को एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी के लिए मुंबई पुलिस ने दूसरा समन भेजा। उनके व्यंग से शुरू हुए विवाद ने इन दिनों सियासी हंगामा मचा दिया है।

विज्ञापन
Kunal Kamra Faces Second Notice from Mumbai Police for Controversial Comment on Eknath Shinde
कुणाल कामरा - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से

विस्तार

मुंबई पुलिस ने स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा को दूसरा नोटिस जारी किया है। यह कदम महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में उठाया गया। एक पुलिस अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी कि 36 साल के कुणाल को खार पुलिस स्टेशन में जांच अधिकारी के सामने पेश होने को कहा गया है। यह शिकायत शिवसेना विधायक मुरजी पटेल ने दर्ज की थी। हालांकि, यह साफ नहीं है कि कुणाल को पूछताछ के लिए कब बुलाया गया है।

विज्ञापन

Kunal Kamra: इस कंपनी को कुणाल कामरा ने बताया 'माफिया', यूजर्स से की अपील- 'डिलीट होने से पहले वीडियो देख लें'

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने थमाया दूसरा नोटिस

मंगलवार को पुलिस ने कुणाल को पहला नोटिस भेजा था। सूत्रों के मुताबिक कुणाल ने इसके जवाब में एक हफ्ते का समय मांगा था,  लेकिन पुलिस ने अब उन्हें दूसरा नोटिस थमा दिया है। यह मामला तब गरमाया, जब कुणाल ने अपने हालिया शो में एकनाथ शिंदे पर तंज कसा। मुंबई के एक स्टूडियो में रिकॉर्ड इस शो में उन्होंने शिंदे का नाम लिए बिना उनकी राजनीतिक यात्रा पर चुटकी ली थी। उन्होंने 2022 में उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत और महा विकास आघाड़ी सरकार गिराने की घटना को लेकर भी एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा था। 
Kamra Row: 'कुणाल कामरा विवाद से पूरा महाराष्ट्र शर्मिंदा', सामना के लेख में फडणवीस को बताया कमजोर गृह मंत्री

विज्ञापन

कुणाल के शो से खड़ा हुआ सियासी तूफान

अपने शो में कुणाल ने फिल्म 'दिल तो पागल है' के एक गाने की पैरोडी बनाई और शिंदे का नाम लिए बिना उन्हें 'गद्दार' कहकर पुकारा था। उन्होंने शिवसेना में 2022 और एनसीपी में 2023 की टूट पर भी मजाक उड़ाया था। उनके इस अंदाज ने महाराष्ट्र में सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। इस शो के बाद शिवसेना समर्थक काफी नाराज नजर आए। उन्होंने रविवार रात खार के हेबिटेट कॉमेडी क्लब में तोड़फोड़ की, जहां शो हुआ था। साथ ही, उस होटल को भी नुकसान पहुंचाया, जिसमें यह क्लब है।

विज्ञापन

पुलिस ने अब तक की ये कार्रवाई

शिवसेना विधायक मुरजी पटेल की शिकायत पर खार पुलिस ने कुणाल के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया। दूसरी ओर, शिंदे गुट के 40 कार्यकर्ताओं पर शो के वेन्यू में तोड़फोड़ के लिए मामला दर्ज हुआ है। सोमवार को पुलिस ने शिवसेना नेता राहुल कनाल समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया। उसी दिन कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed