फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Zeenat Aman revealed her jinni baby name in Super Dancer Chapter 3 during rupsa batabyal performance

रूपसा ने जीनत अमान से खुलवाया जिन्नी बेबी का राज

Fri, 07 Jun 2019 07:50 AM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 07 Jun 2019 07:50 AM IST
विज्ञापन
Zeenat Aman revealed her jinni baby name in Super Dancer Chapter 3 during rupsa batabyal performance
rupsa batabyal - फोटो : social media
हिंदी सिनेमा में अगर 70 और 80 के दशक की बात की जाए तो ये दशक हिंदी सिनेमा के लिए एक स्वर्णिम युग जैसा रहा। इन बरसों में हिंदी सिनेमा को आनंद, दीवार, शोले, हीरा पन्ना, हरे रामा हरे कृष्णा जैसी सफल फिल्में मिली और इसी दौरान अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर, राजेश खन्ना,जीनत अमान, और अरुणा ईरानी समेत कई सितारे इस दुनिया को हिंदी सिनेमा ने दिए। 70 के दशक की एक खास जोड़ी थी जीनत अमान और देव आनंद की जिसने पूरे हिंदी सिनेमा में तहलका मचा दिया था। 
विज्ञापन


इन्हीं दिनों को इस वीकएंड पर याद कर रहा है, रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 3, इस बार शो की खास मेहमान हैं 70 और 80 के दशक की मशहूर अदाकारा जीनत अमान, अरुणा ईरानी और बिंदु। 80 के दशक को समर्पित इस एपिसोड की शूटिंग के दौरान 70 और 80 के दशक के हिट गाने बजाए गए और बाल कलाकारों ने इन गानों अपने नृत्य की प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। 
विज्ञापन

और, जब बात सुपर डांसर चैप्टर 3 की हो रही हो तो छह साल की रूपसा बतबियाल का नाम खुद ब खुद ही सामने आ जाता है। रूपसा ने इस मौके पर फिल्म सत्यम शिवम सुंदरम के गाने 'भोर भए पनघट पे' पर शानदार डांस किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रूपसा की तारीफ करते हुए जीनत अमान ने कहा, "लोग कहते हैं कि सुपर डांसर इतिहास बनाता है लेकिन मेरा मानना है कि सुपर डांसर भविष्य बनाता है।” गाना भोर भए पनघट पे की यादों को ताजा करते हुए जीनत ने बताया कि यह गाना एक गांव में शूट किया जाना था जहां मुझे नंगे पांव रेत और ऊबड़ खाबड़ रास्ते पर चलना था। राज कपूर ने इसके लिए गांव की सभी महिलाओं को बुलाया और उनसे रास्ते मे पड़े कंकड़ और कांटों को साफ कराया ताकि मैं उस रास्ते पर आसानी से चल सकूं।


इतना सुनने के बाद चुलबुली रूपसा कहां चुप बैठने वाली थी मौका मिलते ही रूपसा ने जीनत से उनके जिनी बेबी नाम के राज के बारे में पूछ लिया। इस पर जीनत ने बताया, "फिल्म हरे रामा,हरे कृष्णा में साथ काम करते वक्त देव आनंद जी ने मुझे यह नाम दिया। उस वक्त मेरे लिए जिनी बेबी कहलाना शान की बात थी।" देव आनंद और जीनत अमान ने 70 के दशक में एक साथ करीब आधा दर्जन फिल्मों में काम किया। उस समय की सबसे हिट जोड़ी में से एक देव-जीनत की जोड़ी ने हीरा पन्ना,  इश्क इश्क इश्क, प्रेम शास्त्र, वारंट और कलाबाज जैसी फिल्मों मे एक साथ काम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed