सास-बहू से हटकर सोशल मैसेज देने वाले टीवी सीरियल हुए चर्चित,‘दीया और बाती हम’ के अलावा ये नाम हैं शामिल
सास-बहू के ड्रामा से हटकर भी टीवी पर ऐसे हिंदी सीरियल भी बने हैं, जिनमें सोशल मैसेज दिया गया। जानिए, ऐसे ही कुछ चर्चित टीवी सीरियल के बारे में जो अपने सोशल मैसेज के लिए याद की जाते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जल्द ही टीवी पर एक सीरियल ‘मेरी भव्य लाइफ’ टेलीकास्ट होगा। इस सीरियल में एक मोटी लड़की की कहानी है। सीरियल में बॉडी शेमिंग जैसे सब्जेक्ट पर बात की जा रही है। एक लड़की में कई गुण हो सकते हैं लेकिन लोग सिर्फ उसका मोटापा ही देखते हैं। इस सीरियल से पहले भी कई टीवी सीरियल में महिलाओं की समस्याओं को दिखाया गया, साथ ही दर्शकों को सोशल मैसेज भी दिया गया। जानिए, ऐसे ही कुछ चर्चित सीरियल के बारे में।
दीया और बाती हम
टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने सीरियल ‘दीया और बाती हम’ में एक ऐसी लड़की का रोल निभाया था, जो पुलिस ऑफिसर बनना चाहती है। सीरियल में दीपिका का किरदार संध्या शादी के बाद अपने सपने को पूरा करता है, इससे ख्वाब को पूरा करने में उसका पति भी साथ देता है।
क्या कसूर है अमला का
यह सीरियल एक रेप विक्टिम की कहानी थी। इसमें अमला नाम की लड़की अपने साथ हुए अत्याचार के खिलाफ लड़ती है, न्याय हासिल करती है। साथ ही अमला आगे चलकर एक नॉर्मल लाइफ भी जीती है। सीरियल में लीड रोल पंखुडी अवस्थी ने किया था।
अफसर बिटिया
सीरियल ‘अफसर बिटिया’ में एक गरीब परिवार की लड़की के बीडीओ बनने की कहानी है। तमाम संघर्षों को पार करके वह एक सरकारी ऑफिसर बनती है। सीरियल में लीड रोल में मिताली नाग नजर आईं। यह सीरियल में इंग्लिश में डब भी किया गया था।
गंगा
सीरियल ‘गंगा’ में भी बाल विवाह का विरोध दिखाया गया। साथ ही विधवा विवाह का समर्थन किया गया। सीरियल में गंगा के रोल में अदिति शर्मा दिखीं। साथ ही इस सीरियल में हितेन तेजवानी भी दिखें, वह एक वकील के रोल में थे। सीरियल में हीरो का रोल विशाल वशिष्ठ ने किया था।
बालिका वधू
‘बालिका वधू’ तो टीवी का सबसे हिट सीरियल रहा है। यह सीरियल बाल विवाह की कड़वी सच्चाई को दिखाता है। सीरियल में एक बच्ची आनंदी (अविका गौर) का बाल विवाह होता है, इसके बाद उसके जीवन में कैसे उतार-चढ़ाव आते हैं? कैसे वह अपने सपनों को पूरा करती है? कैसे वह पढ़ाई करती है? यही सब सीरियल में दिखाया गया। आखिर में यह सीरियल बाल विवाह का खूब विरोध करता है।