फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah fame Munmun Dutta met with an accident in Germany

Munmun Dutta: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम मुनमुन दत्ता का हुआ एक्सीडेंट, गंभीर रूप से घायल हुईं अभिनेत्री

Mon, 21 Nov 2022 06:11 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 21 Nov 2022 06:11 PM IST
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah fame Munmun Dutta met with an accident in Germany
मुनमुन दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' लोगों के पसंदीदा शो में से एक है। इसी शो की एक पॉपुलर एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता उर्फ बबीता जी का जर्मनी में एक छोटा सा एक्सिडेंट हो गया है। इस घटना की वजह से अभिनेत्री घायल हो गई हैं। इस बात की जानकारी खुद मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। मुनमुन दत्ता ने बताया कि उन्होंने लगभग एक सप्ताह पहले अपनी यूरोप यात्रा शुरू की थी और इसी बीच वह दुर्घटना का शिकार हो गईं।

विज्ञापन

मुनमुन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि जर्मनी में वह एक छोटे से हादसे का शिकार हो गई थीं। जिसकी वजह से उनके बाएं घुटने में चोट लग गई। उन्होंने बताया कि मुझे ट्रैवलिंग कम करने की सलाह दी गई है, इसलिए मैं अब वापस घर जा रही हूं। अभिनेत्री के घायल होने की खबर सुनने के बाद उनके फैंस परेशान हो गए हैं। वह लगातार उनकी सेहत को लेकर चिंता जता रहे हैं और उन्हें अपना ध्यान रखने को कह रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स उन्हें जल्दी से ठीक होकर वापस शो में लौटने के लिए कह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, मुनमुन दत्ता काम से ब्रेक लेकर यूरोप घूमने निकली थीं। वह पहले स्विट्जरलैंड गईं और फिर वहां से इंटरलेकन ट्रेन से जर्मनी गईं। स्विट्जरलैंड में मुनमुन दत्ता ने बहुत मजे किए। उन्होंने इस ट्रिप की कुछ झलकियां भी साझा की थीं। अभिनेत्री द्वारा साझा की गई तस्वीरों में वह बहुत खुश नजर आ रही थीं, लेकिन इसी बीच बदकिस्मती से उनका एक्सीडेंट हो गया और अब उन्हें अपनी ट्रिप को खत्म कर वापस लौटना पड़ रहा है।

विज्ञापन

वर्कफ्रंट की बात करें तो मुनमुम दत्ता 2008 से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से जुड़ी हुई हैं। इसके अलावा, उन्होंने कमल हासन की 'मुंबई एक्सप्रेस' और 2006 की फिल्म 'हॉलीडे' में भी अभिनय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed