फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah actor nitish bhaluni replaced raj anadkat as tapu in Asit Kumarr Modi show

TMKOC: 'तारक मेहता' में होगी नए टप्पू की एंट्री, राज अनादकट को रिप्लेस कर यह एक्टर बने 'जेठालाल' के बेटे

Fri, 10 Feb 2023 12:49 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 10 Feb 2023 12:49 AM IST
सार

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो के मेकर्स ने 'टप्पू' के रोल के लिए नीतीश भलूनी को कास्ट किया है। अब जल्द ही नीतीश 'टप्पू' के किरदार में दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे।

विज्ञापन
Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah actor nitish bhaluni replaced raj anadkat as tapu in Asit Kumarr Modi show
राज अनादकट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' कई साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। पिछले कई साल से कुछ कलाकार लगातार शो को छोड़कर जा रहे हैं। अब तक कई बड़े कलाकार इस शो को अलविदा कह चुके हैं। दर्शकों को भारी झटका तब लगा था, जब 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'टप्पू' की भूमिका निभाने वाले राज अनादकट ने शो को छोड़ने की बात कही थी। इसके बाद मेकर्स ने ऑडियंस से वादा किया था कि वह जल्द ही शो में नया टप्पू लेकर आएंगे और अब उन्होंने अपना यह वादा पूरा कर दिया है। दरअसल, अब दर्शकों को शो में बहुत मजा आने वाला है, क्योंकि नए 'टप्पू' को कास्ट कर लिया गया है।

विज्ञापन

Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah actor nitish bhaluni replaced raj anadkat as tapu in Asit Kumarr Modi show
नीतीश भलूनी - फोटो : Social media

शो के मेकर्स ने 'टप्पू' के रोल के लिए नीतीश भलूनी को कास्ट किया है। अब जल्द ही नीतीश 'टप्पू' के किरदार में दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि नीतीश जल्द ही शो की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। नीतीश भलूनी इससे पहले टीवी सीरियल 'मेरी डोली मेरे अंगना' में नजर आ चुके हैं। अब वह 'जेठालाल' के बेटे 'टप्पू' बनकर दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं।

Bollywood: महिलाओं ने गढ़े ऐसे किरदार कि लोग कर उठे वाह-वाह, फिल्मों ने भी मचाई धूम

विज्ञापन
विज्ञापन

Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah actor nitish bhaluni replaced raj anadkat as tapu in Asit Kumarr Modi show
राज अनादकट - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले राज अनादकट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस को यह खबर दी थी कि वह 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो से विदा ले रहे हैं। दिसंबर में राज ने शो को अलविदा कहा था। उन्होंने लिखा था कि हेलो दोस्तों, वक्त आ गया है हर खबर पर ब्रेक लगाने का। मेरा नीला फिल्म प्रोडक्शन और 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के साथ सफर खत्म होता है। मेरे लिए एक शानदार यात्रा रही है। मैंने ढेर सारे दोस्त बनाए और मेरे करियर का यह बेहतरीन पल था।

Javed Akhtar: अरबाज खान ने जावेद अख्तर से पूछी सफल शादी की रेसिपी, मिला यह जवाब

विज्ञापन

Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah actor nitish bhaluni replaced raj anadkat as tapu in Asit Kumarr Modi show
नीतीश भलूनी - फोटो : Social media

कहा जा रहा है कि नीतीश भलूनी के लिए 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' बहुत बड़ा ब्रेक साबित हो सकता है, क्योंकि यह शो पिछले 14 साल से दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है। इससे पहले राज ने दर्शकों के दिल में 'टप्पू' के रूप में अपनी जगह बनाई थी। वहीं, राज से पहले भव्य गांधी ने टप्पू का किरदार निभाया था।

Rakhi Sawant: राखी सावंत को मिला पति आदिल की पहली शादी का सबूत, बोलीं- इतना बड़ा धोखा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed