फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Superstar Singer 2 Himesh Reshammiya asked a question to Pawandeep Raj says arunita kanjilal tumhari hai kon

Superstar Singer 2: हिमेश ने अरुणिता और पवनदीप की रिलेशन पर पूछा सीधा सवाल, जानिए क्या मिला जवाब

Sun, 24 Apr 2022 06:18 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 24 Apr 2022 06:18 PM IST
सार

अरुणिता और पवनदीप की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं और मेकर्स भी इसे भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। 'सुपरस्टार सिंगर' के अगले एपिसोड का प्रोमो से जारी किया गया है। जिसमें सिंगर हिमेश रेशमिया पवनदीप से सवाल पूछते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
Superstar Singer 2 Himesh Reshammiya asked a question to Pawandeep Raj says arunita kanjilal tumhari hai kon
सुपरस्टार सिंगर सीजन 2 - फोटो : social media

विस्तार

विज्ञापन

इंडियन आइडल से फेमस हुए पवनदीप राजन व अरुणिता कांजीलाल पॉपुलर सिंगर्स हैं। इन दोनों के लिंक अप की खबरें भी हमेशा छाई रहती हैं। इस जोड़ी को साथ देखकर फैंस काफी खुश होते हैं और अब दोनों एक साथ रियलिटी शो 'सुपरस्टार सिंगर्स' सीजन 2 में बतौर कप्तान की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। शो की तरफ से एक प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें हिमेश रेशमिया पवनदीप से अरुणिता के कांजीलाल को लेकर सवाल करते नजर आ रहे हैं। 


हिमेश ने पूछा पवनदीप से सवाल

अरुणिता और पवनदीप की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं और ऐसे में मेकर्स भी इसे भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। मेकर्स की तरफ रियलिटी शो 'सुपरस्टार सिंगर' के अगले एपिसोड का प्रोमो से जारी किया गया है। जिसमें सिंगर हिमेश रेशमिया उनसे सवाल पूछते दिखाई दे रहे हैं। हिमेश पवनदीप से सीधे पूछते हैं, "अरुणिमा तुम्हारी है कौन।" इसके बाद अरुणिमा और पवनदीप दोनों ही ब्लश करने लगते हैं। जारी किए गए प्रोमो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'हिमेश सर ने पूछा कैप्टन पवनदीप से एक ऐसा मुश्किल सवाल!! क्या इस सवाल का संतोषजनक जवाब दे पाएंगे वो?'।

विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)



देश के कोने-कोने से चुने गए हैं नन्हे सिंगर्स

बता दें की सुपर स्टार सिंगर सीजन 1 की जबर्दस्त सफलता के बाद सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन बच्चों के लिए अपने घरेलू सिंगिंग रियलिटी शो 'सुपरस्टार सिंगर' का एक और धमाकेदार सीज़न शुरू किया है। सिंगिंग का कल सेलिब्रेट करते हुए सुपरस्टार सिंगर देश भर के कुछ असाधारण नन्हें गायकों को पेश करेंगे। इन यंग सिंगिंग टैलेंट का हुनर संवारने और उन्हें मार्गदर्शन देने के लिए कैप्टन्स का एक पूरा पैनल नियुक्त किया गया है, जिसमें अरुणिता, सयाली, सलमान और पवनदीप राजन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed