शूटिंग शुरू होने से पहले इस अभिनेता ने बदल दी अपनी पूरी बॉडी, बनने जा रहा छोटे परदे का डैडी कूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकता कपूर के शो 'कसौटी जिंदगी की' और 'वारिस' जैसे कई धारावाहिकों का हिस्सा रहे अभिनेता सिद्धांत वीर रघुवंशी अब टीवी के आने वाले शो 'क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी' में नजर आने वाले हैं। इस शो में वह एक पिता का किरदार निभाएंगे। इसके लिए उन्होंने लोगों की सोच को बदलने का फैसला किया है। वह टीवी पर एक ऐसे पिता का किरदार निभाएंगे, जिसके एक जवान लड़के जैसे सिक्स पैक एब्स हैं।
सिद्धांत के किरदार का नाम कुलदीप होगा। वह निर्माताओं के साथ मिलकर ऑनस्क्रीन पिता की रूढ़िवादी छवि को बदलना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने एक शानदार बॉडी बिल्डिंग वाले आदमी का रूप लेने की योजना बनाई है। सिद्धांत ने कसरत शुरू की जिसमें उन्होंने अपने पेट की चर्बी कम की, सिक्स पैक एब्स बनाए और कुछ मांसपेशियों को भी बढ़ाया। इसके लिए उन्होंने एक विशेष आहार लिया और छह महीने तक नियमित रूप से कसरत की। अंत में उनकी मेहनत रंग लाई, परिणाम सबके सामने है।
सिद्धांत ने लोगों की मानसिकता के बारे में कहा, 'आप जानते हैं कि हर किसी के दिमाग में यह धारणा है कि टीवी शो के सभी पिता एक निश्चित तरीके से दिखते हैं। कौन कहता है कि डैड सेक्सी नहीं हो सकते हैं? इस मानसिकता को तोड़ने के लिए हमने यह कदम उठाया। मुझे पता था कि मेरे लिए यह बहुत मुश्किल होने वाला है। विशेष रूप से मेरी सर्जरी के बाद। पिछले साल मेरे कंधे में स्टेज वन का गठिया हो गया था। उसके उपचार के लिए मुझे एक सर्जरी करवानी पड़ी। जब मुझे यह शो ऑफर किया गया तब मैं अपनी सर्जरी के दर्द से उबर रहा था। लेकिन मेरे परिवर्तन के दौर ने मुझे किरदार में ढलने में मदद की। साथ ही मैंने काम करते हुए खुद को स्वस्थ महसूस भी किया।'
अपनी मेहनत के बार में बताते हुए सिद्धांत कहते हैं, 'मैंने लगातार छः महीने तक नियमित रूप से वर्कआउट किया है। तीन अलग-अलग ट्रेनरों ने मुझे अपने शरीर के सभी पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करने में मदद की। धीरे धीरे मैं उस आकर में आ गया जिसकी हमने कुलदीप के लिए कल्पना की थी। मैंने अपनी डाइट पर भी ध्यान दिया, जिसमें स्वस्थ और प्रोटीन युक्त भोजन शामिल था।'
पढ़ें: पुलिस को मिला कोरोना वायरस संक्रमित कनिका कपूर का ये दोस्त, कोविड 19 का आया ये रिजल्ट