बेहद 2 के लिए शिविन नारंग ने की खास तैयारी, हत्यारों से मुकाबले के लिए सीखा ये खास हुनर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेलीविजन के चर्चित शो बेहद के कलाकार इन दिनों इसके दूसरे सीजन के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं। इस बार शो को पहले से कहीं ज्यादा रोचक और रोमांचक बनाने के लिए इसके निर्माता कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे। इस बार शो में माया का रूप बेहद बदला हुआ नजर आएगा, वहीं अभिनेता शिविन नारंग इसमें अपने लीड किरदार के लिए कुछ अलग ही तैयारी कर रहे हैं।
छोटे परदे की मशहूर अभिनेत्री जेनिफर विंगेट ने बेहद सीरीज के दूसरे सीजन में माया के अपने किरदार के लिए अपने बाल कलर करवाएं हैं, वहीं शिविन नारंग ने भी अपने किरदार में जबर्दस्त रोमांच लाने के लिए बिल्कुल अलग ही रूप धरा है। शिविन इस बार शो में रुद्र का किरदार निभाते दिखेंगे और इस किरदार को परदे पर बेहद दिलचस्प बनाने के लिए वह खास ट्रेनिंग भी ले रहे हैं।
शो में शिविन नारंग तलवारबाजी करते दिखेंगे। शिविन ने इसके लिए खास ट्रेनिंग ली। किसी भारतीय टेलीविजन में फेंसिंग का पहली बार इस्तेमाल बेहद 2 में दिखेगा। फेंसिंग सीखने को लेकर उत्साहित शिविन ने कहा, “मैं हमेशा नई चीजें सीखना और अपना हुनर संवारना चाहता हूं। भारतीय टेलीविजन में पहली बार पर्दे पर फेंसिंग दिखाई जाएगी, और इसमें ऐसे बहुत-से फाइटिंग सीन्स और सीक्वेंस हैं, जिन्हें मैंने पहली बार परफॉर्म किया है। जब मुझे बताया गया कि अपने इस रोल के लिए मुझे फेंसिंग सीखनी होगी तो मैं काफी उत्साहित था और साथ ही थोड़ा नर्वस भी! फेंसिंग की कला तलवारबाजी से बिल्कुल अलग है और इसमें आपको विशेष तरह की कुशलता और टेक्निक की जरूरत होती है।”
पढ़ें: जानें क्यों ट्रेलर रिलीज होते ही विवादों में आई मर्दानी 2, लोकसभा स्पीकर तक पहुंची बात