फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Anupamaa star Sudhanshu Pandey shuts down rumours with Rupali Ganguly We were bickering?

Anupamaa: अनुपमा स्टार रूपाली गांगुली के साथ सुधांशु पांडे ने अफवाहों को किया खारिज, बोले- सब कुछ ठीक ही...

Sun, 02 Mar 2025 06:55 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 02 Mar 2025 06:55 PM IST
सार

Anupamaa: सुधांशु पांडे टीवी शो अनुपमा के साथ अपने सफर, सीरियल को छोड़ने से लेकर रूपाली गांगुली के साथ दरार की अफवाहों के बारे में खुलकर बात की।
 

विज्ञापन
Anupamaa star Sudhanshu Pandey shuts down rumours with Rupali Ganguly We were bickering?
रूपाली गांगुली के साथ सुधांशु पांडे ने अफवाहों को खारिज किया - फोटो : इंस्टाग्राम@sudanshu_pandey, rupaliganguly

विस्तार

सुधांशु पांडे ने 2024 में सभी दर्शकों को तब चौंका दिया जब उन्होंने अनुपमा सीरियल छोड़ने का खुलासा किया था, इस शो में उन्होंने वनराज शाह की भूमिका निभाई थी। बहरहाल, सुधांशु ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस बारे में खुलकर बातचीत की।
विज्ञापन

 

सुधांशु का दो दशकों से अधिक का सफर
वैसे तो सुधांशु पांडे को टीवी जगत में काम करते हुए तकरीबन 20 साल से भी ज्यादा समय हो चुका है, लेकिन उनका पहला डेली शो अनुपमा रहा। सुधांशु ने बताया कि टीवी शो अनुपमा में आने के बाद वह टेलीविजन को अपना घर मानने लगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक वरदान की तरह रहा अनुपमा शो
सुधांशु की राय में अनुपमा सीरियल उनके लिए एक वरदान था। उन्होंने बताया कि जब चार साल पहले अनुपमा सीरियल का फिल्मांकन शुरू हुआ, तो उन्होंने तीन ओटीटी सीरीज को पूरा किया था। उस दौरान काठमांडू में, वह एक वेब सीरीज की शूटिंग कर रहे थे, जब राजन शाही ने उन्हें फोन किया। 
 
विज्ञापन

अनुपमा में सुधांशु का किरदार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुधांशु पांडे ने कहा, अनुपमा शो के उन लोगों के साथ रहना उनके लिए मजेदार रहा और शो ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया। हालांकि, आगे बढ़ने का मतलब है सब कुछ खोना। यह आपके दिमाग में भी होना चाहिए, क्योंकि आगे बढ़ते समय पीछे मुड़कर देखना कोई ऑप्शन नहीं होता। किसी भी अच्छे सीरियल को छोड़ना मानसिक पीड़ा की वजह बन सकता है। अनुपमा शो को फिल्माने में बिताया गया समय शानदार था। सुधांशु ने कहा कि इस शो के जरिए वह एक अभिनेता के रूप में चमक गए। 

यह भी पढ़ें:
Kiara Advani: जुड़वा बच्चे चाहती हैं कियारा आडवाणी, बच्चों में चाहती हैं करीना कपूर की ये खूबियां

क्यों दी सोशल मीडिया पर अनुपमा छोड़ने के जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुधांशु ने सोशल मीडिया पर अनुपमा शो से बाहर निकलने की घोषणा इसलिए की क्योंकि उन्हें अपने दर्शकों के प्रति जिम्मेदारी महसूस हुई। सुधांशु उन लोगों को यह खबर देना चाहते थे, जो वनराज के बारे में जानने के लिए उत्सुक थे कि वह शो में नहीं दिखाई देंगे। अभिनेता की इच्छा थी कि जब ऐसा हो तो उन्हें झटका या दुख ना हो।
 

रुपाली गांगुली के साथ कैसा है सुधांशु का रिश्ता
सुधांशु ने कहा कि आप किसी कहानी पर भरोसा न करें क्योंकि उसका रीयल से कोई लेना-देना नहीं है। यह पूरे चार साल बिल्कुल अद्भुत रहे हैं। अनुपमा में अभिनय करना कुछ ऐसा है जिसे वह हमेशा संजो कर रखेंगे। रुपाली गांगुली के साथ सब कुछ ठीक है और कुछ समय पहले, वे बातचीत कर रहे थे। अब सब कुछ ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed