फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Rajeev Khandelwal talks about TV Inferiority Complex says Shah Rukh Khan is Still Known For TV

टीवी को कमतर समझे जाने पर राजीव खंडेलवाल ने रखी राय, शाहरुख खान का दिया उदाहरण

Sat, 21 Feb 2026 07:11 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 21 Feb 2026 07:11 PM IST
सार

Rajeev Khandelwal: राजीव खंडेलवाल ने टीवी को कमतर समझने पर बात की है। उन्होंने बताया है कि अगर कोई शोहरत की चाह रखता है तो वह एक्टर नहीं है।

विज्ञापन
Rajeev Khandelwal talks about TV Inferiority Complex says Shah Rukh Khan is Still Known For TV
राजीव खंडेलवाल - फोटो : इंस्टाग्राम@simplyrajeev

विस्तार

एक्टर राजीव खंडेलवाल 25 वर्षों से ज्यादा वक्त से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। वह 90 के दशक के मशहूर टीवी शो 'कहीं तो होगा' में आमना शरीफ के साथ सुजल का रोल निभाकर मशहूर हुए। टेलीविजन से लेकर बड़े पर्दे तक का सफर तय करने वाले एक्टर ने टीवी को छोटा समझे जाने के बारे में बात की है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?
विज्ञापन

टीवी शो के लिए जाने जाते हैं शाहरुख
वैरायटी इंडिया से बातचीत में राजीव ने कहा, 'जो प्रोजेक्ट्स सबसे लंबे समय तक चले हैं, वे उस जमाने के टेलीविजन शो हैं। इन्हें हम आज भी याद करते हैं। शाहरुख खान आज भी अपने टीवी शो के लिए जाने जाते हैं। सोचिए शो कितना लंबा चला! फिल्मों और दूसरी चीजों के मुकाबले इसे कम क्यों आंका जाता है? मुझे वजह पता है। क्योंकि टेलीविजन इंडस्ट्री में शामिल होने वाले ज्यादातर लोग आखिर में फिल्म स्टार बनना चाहते हैं।'
बता दें कि शाहरुख खान टीवी शो 'सर्कस' का हिस्सा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Rajeev Khandelwal talks about TV Inferiority Complex says Shah Rukh Khan is Still Known For TV
राजीव खंडेलवाल - फोटो : इंस्टाग्राम@simplyrajeev
शोहरत की चाह रखने वाले एक्टर नहीं
उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री की चमक-दमक की तरफ खिंचे चले आने वाले कई लोग सिर्फ फेम के लिए एक्टर बनना चाहते हैं। उनके मुताबिक, अगर मोटिवेशन फेमस होने की चाहत से शुरू होता है, तो उन्हें सच में एक्टिंग में दिलचस्पी नहीं है, बल्कि एक स्टार की लाइफस्टाइल अपनाने में है।

शत्रुघ्न सिन्हा के मशहूर डायलॉग 'खामोश' को लेकर हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश, पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ा है मामला

विज्ञापन

टेलीविजन खुद को नीचा दिखाता है
राजीव ने कहा कि टेलीविजन खुद को नीचा दिखाता है। टीवी की हीन भावना खुद अपने ऊपर थोपी हुई है। उनके मुताबिक वक्त के साथ-साथ फिल्मों को टेलीविजन से बड़ा समझा गया है।

राजीव खंडेलवाल का काम
अभिनेता राजीव खंडेलवाल को आखिरी बार फिल्म 'ब्लडी डैडी' में देखा गया था। इसमें शाहिद कपूर भी थे। वह आखिरी बार टीवी शो 'रग रग में गंगा सीजन 2' में नजर आए थे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed