फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Pearl V Puri did not granted bail sent to 14 day judicial custody on rape allegation with minor

बड़ी खबर: पर्ल वी पुरी को नहीं मिली जमानत, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए अभिनेता

Sat, 05 Jun 2021 08:29 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 05 Jun 2021 08:29 PM IST
सार

  • पर्ल वी पुरी को रेप केस में नहीं मिली जमानत
  • करिश्मा तन्ना की तरफ से जमानत का दावा करने की आई थी खबर
  • अभिनेता को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

विज्ञापन
Pearl V Puri did not granted bail sent to 14 day judicial custody on rape allegation with minor
पर्ल वी पुरी और करिश्मा तन्ना - फोटो : Instagram

विस्तार

टीवी स्टार और ''नागिन 3'' फेम एक्टर पर्ल वी पुरी को अब जमानत मिल गई है। ऐसा उनकी दोस्त करिश्मा तन्ना की तरफ से दावा करने की खबरें आईं थीं। हालांकि ताजा खबरों के अनुसार अभिनेता को अभी जमानत नहीं मिली है। उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दरअसल, एक नाबालिग ने पर्ल वी पुरी पर रेप और छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। जिसके बाद उन्हें 4 जून की रात वालिव और मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। इतना ही नहीं वसई कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भी भेज दिया था। इसके बाद ऐसी खबरें आने लगीं थीं कि उन्हें जमानत मिल गई है।

विज्ञापन


करिश्मा तन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा की थी। करिश्मा ने पर्ल वी पुरी के साथ एक तस्वीर शेयर की  और साथ ही उनके जमानत की जानकारी दी थी। करिश्मा ने लिखा, 'सत्यमेव जयते! हमेशा सच्चाई की जीत होती है और पर्ल जीत गए हैं। उन्हें बेल मिल गई है।'

विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karishma Tanna (@karishmaktanna)


 

रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने 4 जून को पर्ल पुरी को रेप के मामले में गिरफ्तार किया था। पर्ल के साथ अन्य पांच लोग भी गिरफ्तार हुए थे। इस बारे में पुलिस ने कहा कि ‘यह घटना पुरानी है लेकिन 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने अपनी मां के साथ मलवानी पुलिस थान में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता के आरोप के आधार पर इन सभी को गिरफ्तार किया गया था। वहीं पर्ल के करीबी दोस्त और टीवी इंडस्ट्री इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं हैं कि पर्ल वी पुरी ऐसी कोई हरकत कर सकते हैं। एकता कपूर, अनीत हसनंदानी समेत कई सितारों ने उनका समर्थन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed