फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   mohit malik reaction on kartarpur corridor

मां के साथ तीर्थयात्रा पर जाने की 'कुल्फी के पिता' की इच्छा, करतारपुर गलियारा खुलने पर जताई खुशी

Wed, 30 Oct 2019 09:04 AM IST
shrilata biswas मुंबई ब्यूरो
मुंबई ब्यूरो Published by: shrilata biswas Updated Wed, 30 Oct 2019 09:04 AM IST
विज्ञापन
mohit malik reaction on kartarpur corridor
mohit malik - फोटो : social media

करतारपुर गलियारे में प्रवेश की सारी सहूलियतें अमल में आते ही छोटे परदे के अभिनेता मोहित मलिक इस बात से खुश हैं कि अब गुरु नानक के अनुयायियों को उनके गुरुद्वारे के दर्शन करने में मदद मिलेगी जो नानक जी का जन्मस्थान भी है। गुरु नानक के लाखों अनुयायी इस अवसर की प्रतीक्षा करते रहे हैं।

विज्ञापन


मोहित मलिक ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “यह वास्तव में हम सभी के लिए एक ऐतिहासिक घटना है। 12 नवंबर को गुरु नानक जी का 550 वां जन्मदिन है और ऐसे में यह सिखों के लिए एक बड़ा दिन है। मैं ऐसा करने के लिए दोनों देशों की सरकारों का शुक्रगुजार हूं। मैं अपनी मां के साथ करतारपुर गुरुद्वारा जाना चाहता हूं और इसके साथ ही मेरी योजना अपनी शूटिंग से गुरु नानक जयंती के लिए कुछ दिन की छुट्टी लेने की है। मैं इस गुरुद्वारा की यात्रा करने की पूरी कोशिश करूंगा। मैंने यह भी सुना है कि गुरु ग्रंथ साहिब के अंतिम कुछ उपदेश और नोट्स अभी भी वहां हो सकते हैं। मैं उन्हें पढ़ने का मौक़ा मिलने पर उन्हें पढ़ना भी पसंद करूंगा।“
विज्ञापन


मोहित मलिक कुल्फी कुमार बाजेवाला में सिकंदर की भूमिका निभा रहे हैं। यह शो कुल्फी के जीवन पर आधारित है, जो अपने पिता को खोजने के लिए एक गांव से मुंबई आती है। शो में उसके सामने आने वाले सभी उतार-चढ़ाव दिखाए गए हैं। कुल्फी अपने पिता के जैसी होना चाहती है और उसकी आवाज संगीत के किसी उस्ताद जैसी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed