{"_id":"5cf00fd3bdec22075e077a9b","slug":"kareena-kapoor-will-seen-in-reality-dance-show-dance-india-dance-as-judge","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े परदे से गायब करीना की छोटे परदे पर धमाकेदार एंट्री, 120 कैमरों की एक साथ रहेगी नजर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बड़े परदे से गायब करीना की छोटे परदे पर धमाकेदार एंट्री, 120 कैमरों की एक साथ रहेगी नजर
Thu, 30 May 2019 10:46 PM IST
anand anand
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 30 May 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
Dance India Dance
- फोटो : amar ujala mumbai
छोटे परदे पर कभी डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती के करियर की संजीवनी बने शो डांस इंडिया डांस पर अब करीना कपूर का करियर संभालने की जिम्मेदारी है। करीना कपूर के छोटे परदे पर बतौर जज आने का ऐलान गुरुवार को मुंबई में हुआ। इस सीजन से डांस के इस रीएल्टी शो का फॉर्मेट भी बदल रहा है। इस बार मुकाबला देश के कोने कोने से आने वाली टीमों की चार रीजनल टीमों के बीच होगा।
पिछले 10 वर्षों में डांस इंडिया डांस से सलमान यूसुफ खान, शक्ति मोहन, धर्मेश येलांडे, पुनीत जे पाठक और राघव जुयाल जैसे सितारे निकले हैं। इस बार इस शो की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसकी शूटिंग के लिए एक साथ 120 कैमरे लगाए गए हैं। शो के लिए जजों का जो पैन बना है उसमें करीना कपूर खान पहली बार जज के रूप में टेलीविजन पर आ रही हैं। उनके साथ इस पैनल में बॉस्को मार्टिस और रैपर रफ्तार रहेंगे। शो के होस्ट होंगे धीरज धूपर जो इससे पहले जी टीवी के ही शो कुंडली भाग्य में नजर आ चुके हैंय़
इस बार डांस चैंपियन बनने के लिए भारत की चार ज़ोनल टीमें हर हफ्ते एक दूसरे का मुकाबला करेंगी। ये चार टीमें हैं - ईस्ट के टाइगर्स, साउथ के थलाइवाज़, नॉर्थ के नवाब्स और वेस्ट के सिंघम्स। शो की गुरुवार को मुंबई में हुए लॉन्च में करीना कपूर काफी उत्साहित दिखीं। वह कहती हैं, ‘‘देश के बेहतरीन डांसर्स को सामने लाने के लिए डांस इंडिया डांस एक शानदार मंच है। इस मंच ने देश को बेहद टैलेंटेड डांसर्स दिए हैं, जिन्होंने जनता के बीच अपनी खास पहचान बनाई है। इस साल भी मुझे चारों ज़ोन से असाधारण टैलेंट देखने की उम्मीद है। इसके अलावा मैं इसमें मस्ती भरे अंदाज में नजर आऊंगी। मैं न सिर्फ शानदार डांसर्स को बल्कि ऐसे बेहतरीन परफॉर्मेंस और डांसिंग स्टार्स को देखना चाहूंगी जो दर्शकों को बांधकर रख सकें।”
विज्ञापन
इस शो से अभिनेता धीरज धूपर बतौर होस्ट अपनी पारी शुरू कर रहे हैं। शो के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘मैं डांस इंडिया डांस जैसे शानदार शो में अपना होस्टिंग डेब्यू करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। जहां ‘कुंडली भाग्य‘ में हर सोमवार से शुक्रवार मेरे फैन्स मुझे करण लूथरा के रोल में देखकर एंजॉय करते हैं, वहीं अब वो मुझे वीकेंड्स पर भी एक अलग अवतार में देख सकेंगे।’