फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Karan Singh Grover and Surabhi Jyoti are making a comeback together in the digital version of Qubool Hai 2.O

फिर से पर्दे पर लौट रही करण और सुरभि की जोड़ी, इस शो के डिजिटल वर्जन में मिलकर करेंगे धमाल

Tue, 08 Sep 2020 12:32 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 08 Sep 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Karan Singh Grover and Surabhi Jyoti are making a comeback together in the digital version of Qubool Hai 2.O
कुबूल है - फोटो : फाइल

हाल ही में अपनी पत्नी अभिनेत्री बिपाशा बसु के साथ वेब सीरीज 'डेंजरस' में नजर आए अभिनेता करण सिंह ग्रोवर एक बार से टीवी पर वापसी कर रहे हैं। वह भी किसी नए कलाकार के साथ नहीं, बल्कि अपनी मशहूर जोड़ीदार अभिनेत्री सुरभि ज्योति के साथ। करण सिंह ग्रोवर और सुरभि ज्योति अपने लोकप्रिय धारावाहिक 'कुबूल है' के डिजिटल वर्जन '2.0' में एक साथ वापसी कर रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस शो के लिए प्लेटफॉर्म तो नया होगा ही, साथ ही इस नए वर्जन की कहानी भी एकदम नई होगी।

विज्ञापन


'कुबूल है'  का यह नया डिजिटल वर्जन होगा जिसमें सिर्फ 10 से 12 एपिसोड तक ही होंगे। शो के लिए सभी चयनित कलाकार अगले महीने यानी अक्टूबर से शो की शूटिंग शुरू करेंगे। सूत्र बताते हैं कि सभी कलाकारों ने इस शो की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। हालांकि,  'कुबूल है'  की निर्माता गुल खान की तरफ से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इस शो का सीक्वल बनने की खबरें पहले भी आ चुकी है लेकिन उस समय इस शो की निर्माता गुल खान ने सभी खबरों को निराधार बताया था।
विज्ञापन


टीवी के कार्यक्रमों में टीवी से डिजिटल सीक्वल का यह प्रयोग नया नहीं है। इससे पहले एक और धारावाहिक 'जमाई राजा' के सीक्वल 'जमाई राजा 2.0' का प्रसारण भी डिजिटली किया गया था। इस शो में रवि दुबे, निया शर्मा और अचिंत कौर मुख्य भूमिकाओं में रहे। 'कुबूल है' के साथ भी गुल खान कुछ ऐसा ही प्रयोग करने जा रही हैं। 'कुबूल है'  का प्रसारण वर्ष 2012 में किया गया था। करण और सुरभि की जोड़ी को दर्शकों से खूब प्यार मिला और यह शो लगातार चार वर्षों तक चलता रहा। शो के निर्माताओं को एक बार फिर इन दोनों कलाकारों से उसी तरह के चमत्कार की आशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दिग्गज निर्देशक ने की अनोखे अभियान की शुरुआत, देखिए क्यों लगानी पड़ी 'सेक्स की अदालत'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed