फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Feroz Abbas Khan along with the Population Foundation of India launched a campaign named Himmat Hai to Jeet Hai

इस दिग्गज निर्देशक ने की अनोखे अभियान की शुरुआत, देखिए क्यों लगानी पड़ी 'सेक्स की अदालत'

Tue, 08 Sep 2020 12:20 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 08 Sep 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Feroz Abbas Khan along with the Population Foundation of India launched a campaign named Himmat Hai to Jeet Hai
फिरोज खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रंगमंच और सिनेमा में कई महान कृतियों का निर्देशन कर चुके फिरोज खान ने एक राष्ट्रीय गैर सरकारी संस्था पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के साथ मिलकर एक अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का नाम 'हिम्मत है तो जीत है' है, जिसका उद्देश्य कोरोना वायरस के सामने डटकर खड़े हुए लोगों का उत्साहवर्धन करना और लोगों में सकारात्मकता और आशा का उद्गार करना है। इस अभियान की शुरुआत 1 सितंबर से हो चुकी है और यह अभियान अगले दो महीने तक चलेगा। इस अभियान से फिरोज एक रचनात्मक सलाहकार के रूप में जुड़े हैं।

विज्ञापन


मार्च के महीने में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए हुए विश्वव्यापी लॉकडाउन में सारे कारोबार ठप हुए लेकिन एक लेखक की कलम फिर भी चलती रही। यही कारण है कि बंदी के बावजूद कई लेखकों ने अपनी कहानियां लिखीं और उन्हें कम साधनों के साथ खुद उन्हें पर्दे पर भी उतारा। अब तो लॉकडाउन भी खत्म हो चुका है और काम धंधे भी शुरू हो गए हैं। फिर भी अपनी रचनात्मक सोच को दिखाते हुए फिरोज इस नए अभियान से जुड़े हैं। दो महीने तक चलने वाले इस कार्यक्रम में वह कुछ खास वीडियोज की सीरीज, सोशल मीडिया पर जागरूकता फैलाने वाली चीजें, कहानियां और कविताएं पेश करेंगे।
विज्ञापन


अभियान के इस पूरे कार्यक्रम में अलग-अलग मुद्दों पर चीजों की रचना की गई है। नैतिक शिक्षा से भरी एनिमेशन सीरीज 'कोरोना की अदालत' और 'हास्य कवि पोटलीवाला' के साथ वह कोरोना के प्रति लोगों की सोच बदलने की कोशिश करेंगे। साथ ही इसके अलावा वह समाज में औरतों के लिए बढ़ती समस्याओं को 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' और 'सेक्स की अदालत' जैसी सीरीजों के साथ सबके सामने रखेंगे। एनजीओ के साथ मिलकर फिरोज ने इन सीरीजों का निर्देशन और रचना खुद ही की है। अपनी इन सभी कहानियों के जरिए फिरोज लोगों को कुछ मुद्दों पर अपनी सोच बदलने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed