The Kapil Sharma Show: क्या बंद होने जा रहा है द कपिल शर्मा शो? कॉमेडियन ने उड़ती अफवाह पर किया रिएक्ट
द कपिल शर्मा शो को लेकर उड़ रही अफवाह पर होस्ट और कॉमेडियन कपिल शर्मा ने कहा कि फिलहाल कुछ फाइनल नहीं है।
विस्तार
कपिल शर्मा टीवी के जाने माने कॉमेडियन हैं। वह अपने शो द कपिल शर्मा को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। इस शो में बॉलीवुड के बड़े बड़े कलाकार शिरकत कर चुके हैं। शो के दौरान अक्सर ही कलाकार काफी मस्ती करते हुए नजर आते हैं। कपिल शर्मा शो के अभी तक चारों सीजन को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। वहीं, बीते कुछ दिनों से खबरें सामने आ रही हैं कि कपिल शर्मा का यह शो ऑफ एयर होने वाला है।
कपिल ने कहा- फिलहाल कुछ फाइनल नहीं
रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है कि द कपिल शर्मा शो का चौथा सीजन जल्द ही ऑफ एयर होने वाला है। इन उड़ती खबरों के चलते शो के फैंस भी कई सवाल करते हुए नजर आ रहे हैं कि क्या यह सच में ऐसा होने जा रहा है। वहीं, हाल ही में कपिल ने भी एक इंटरव्यू के दौरान इसको लेकर रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा है कि फिलहाल कुछ फाइनल नहीं हुआ है। दरअसल, कपिल शर्मा जुलाई के महीने में लाइव टूर के लिए यूएएस जाने वाले हैं। कपिल का कहना है कि हम लोग देखेंगे उस समय क्या करना है और क्या नहीं।
Bollywood Actors: इन एक्टर्स ने ट्रांसजेंडर बन खूबसूरत हीरोइनों को कर दिया फेल! इनकी अदा पर हर कोई हुआ फिदा
जुलाई में यूएएस के लाइव टूर पर जाएंगे कपिल
कपिल के इस बयान ने उड़ती हुई अफवाहों पर रोक लगा दी है। हालांकि यह तय है कि वह जुलाई में टूर पर जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अगर शो उस दौरान ऑफ एयर होगा तो जुलाई के बाद वापस से शुरू किया जाएगा। सभी जानते हैं कि कपिल शर्मा शो और इसके होस्ट कपिल शर्मा अक्सर ही सुर्खियों में बने रहते हैं। शो में अक्सर ही कलाकार अपनी फिल्मों को प्रमोट करने आते रहते हैं। साथ ही शो में कलाकार आकर अपने जीवन के अनुभवों को भी साझा करते हैं। वहीं, आने वाले एपिसोड में सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान की टीम नजर आने वाली है।
Palak Tiwari: इब्राहिम और बेटी की डेटिंग की अफवाह पर कैसे रिएक्ट करती हैं श्वेता तिवारी? पलक ने किया खुलासा