फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अफवाह: आलीशान बंगले में रहने की उड़ी खबर तो बोले जेठालाल, कौन सा घर है भाई मुझे भी दिखाओ

Wed, 16 Jun 2021 01:23 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 16 Jun 2021 01:23 PM IST
विज्ञापन
jethalal dilip joshi over he living in mansion with swimming pool TMKOC
दिलीप जोशी - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में गड़ा इलेक्ट्रॉनिक के मालिक जेठालाल को तो आप बखूबी जानते होंगे। जी हां, वही जो अपने किरदार से लोगों के चेहरे पर हंसी ला देते हैं। जेठालाल का किरदार निभा रहे अभिनेता दिलीप जोशी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने ना सिर्फ टीवी की दुनिया में अपना नाम शीर्ष पर पहुंचाया है बल्कि फिल्मों में बेहतरीन काम किया है। उनके जेठालाल के किरदार से लोगों को इतना प्यार है कि अगर वो एक दिन भी शो में ना दिखे तो दर्शक सोशल मीडिया पर सवालों की झड़ी लगा देते हैं।


कई बार इन्हें लेकर फेक न्यूज भी सामने आई है।  इसके बाद दिलीप ने आगे आकर उन पर समय रहते सफाई दी है।  अभी हाल ही में एक बार दिलीप जोशी के लिए अफवाह उड़ी थी कि वह आलीशान बंगले में रहते हैं।  उनके इस घर में एक बड़ा सा स्विमिंग पूल है।  ऐसे में दिलीप जोशी खुद आगे आकर बयान दिया था और कहा था कि अगर ऐसा है तो जिन लोगों ने यह अफवाह उड़ाई है, वह उन्हें दिखाएं। साल 2018 में दिलीप जोशी ने एक इंटरव्यू के दौरान इस पर सफाई दी थी। 
jethalal dilip joshi over he living in mansion with swimming pool TMKOC
दिलीप जोशी - फोटो : Twitter
उन्होंने बातचीत के दौरान दिलीप जोशी कहा था कि यह खबरें पूरी तरह से फेक हैं, इसमें रत्तीभर भी सच्चाई नहीं छिपी है।  मेरे जो निजी दोस्त हैं, वे भी मानने लगे हैं कि और पूछ रहे हैं कि यह कौन-सा घर है भाई? हमको भी दिखाओ।  मैंने बोला- मुझे भी देखना है, अगर कहीं मिले तो। '
jethalal dilip joshi over he living in mansion with swimming pool TMKOC
Dilip joshi - फोटो : facebook/Dilip joshi jethalal
साल 2008 में शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में काम करने का मौका मिला और इससे उन्होंने घर-घर में अपनी पहचान बना ली। इस शो के लिए दिलीप जोशी 16 अवॉर्ड हासिल कर चुके हैं। शो में दर्शकों को अपना फैन बनाए रखने के पीछे सबसे बड़ा हाथ जेठालाल का है। शो की कहानी जेठालाल के ईर्द-गिर्द घूमती है। एक्टिंग के साथ-साथ दिलीप जोशी मिमिक्री के लिए भी बहुत फेमस है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
jethalal dilip joshi over he living in mansion with swimming pool TMKOC
Dilip joshi - फोटो : facebook/Dilip joshi jethalal
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिलीप जोशी अपना किरदार निभाने के लिए एक एपिसोड के करीब 1.50 लाख रुपये लेते हैं। एक महीने में दिलीप करीब 25 दिन शूट करते हैं। इस तरह उनकी एक महीने की सैलरी करीब 36 लाख रुपये से ज्यादा है। वह शो में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले कलाकार हैं।
 
विज्ञापन
jethalal dilip joshi over he living in mansion with swimming pool TMKOC
दिलीप जोशी
अभिनेता दिलीप जोशी की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उनकी पत्नी का नाम जयमाला है। वहीं, एक्टर के दो प्यारे-प्यारे बच्चे हैं बेटे का नाम रित्विक और बेटी का नाम नियति है। एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह जब थिएटर किया करते थे तो उस वक्त उनकी दिलचस्पी एक्टिंग की तरफ ज्यादा होने लगी। उन्होंने इसकी वजह से अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। इस पर उन्होंने मलाल जताते हुए कहा कि काश मैंने पढ़ाई पूरी कर ली होती। लेकिन दर्शकों को इसका जरा भी मलाल नहीं हैं क्योंकि जेठालाल अपने दर्शकों को हंसाने के लिए दिल से अभिनय करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed