फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Dipika Kakar Trolled for sister in law Saba Ibrahim weird reception outfit people said this is not done

Dipika Kakar: ‘खुद डिजाइनर ड्रेस पहन ननद को बेकार कपड़े पहना दिए’, सबा के रिसेप्शन लुक पर ट्रोल हुईं दीपिका

Wed, 16 Nov 2022 11:48 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 16 Nov 2022 11:48 AM IST
सार

दीपिका कक्कड़ ने अपनी ननद सबा के कपड़े को खुद डिजाइन किया है, जिसकी वजह से वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। लोगों का कहना है कि वह खुद अच्छे कपड़े पहन कर पहुंची थी, लेकिन सबा का पूरा लुक ही बर्बाद कर दिया। 

विज्ञापन
Dipika Kakar Trolled for sister in law Saba Ibrahim weird reception outfit people said this is not done
सबा इब्राहिम, दीपिका कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी की मशहूर अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ इब्राहिम की ननद और अभिनेता शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम का मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन हुआ। यूट्यूबर सबा इब्राहिम और उनके पति खालिद निजाज के लिए रिसेप्शन पार्टी को खास बनाने में दीपिका ने कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन फिर भी वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं और उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इस रिसेप्शन पार्टी में मनोरंजन जगत से जुड़े सितारों ने शिरकत की थी।

विज्ञापन

दरअसल, दीपिका कक्कड़ ने अपनी ननद के लिए इस दिन को खास बनाने के लिए काफी मेहनत की थी और उन्होंने इसकी पूरी तैयारी को अपने व्लॉग में भी दिखाया है। इतना ही नहीं सबा के कपड़े भी दीपिका ने ही डिजाइन किए हैं, जिसकी वजह से वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। सबा ने पर्पल कलर का गाउन पहना था, जिसपर गोल्डन कलर की कढ़ाई हो रखी है। इसके साथ उन्होंने सेम कलर के दुपट्टे को कैरी किया था। सबा का ये लुक फैंस को एकदम पसंद नहीं आया और उन्होंने दीपिका कक्कड़ को आड़े हाथ ले लिया है।

Aishwarya Rai: फैंस को नहीं रास आया ऐश्वर्या का बेटी आराध्या को लिप किस करना, सोशल मीडिया पर आपस में भिड़े
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dipika (@ms.dipika)

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया यूजर कमेंट कर दीपिका कक्कड़ को सबा इब्राहिम का बेकार आउटफिट तैयार करने पर क्लास लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'दीपिका आपने बहुत गलत किया है। इससे लाख गुना अच्छे कपड़े तो चांदनी चौक दिल्ली में मिल जाते हैं। सबा के इतने स्पेशल दिन को आपने खराब कर दिया, आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी। क्या सोच कर आपने ऐसा किया है, चलो मधुआ छोटी जगह थी, लेकिन मुंबई रिसेप्शन में आपको ऐसा नहीं करना चाहिए था।' वहीं, दूसरे ने लिखा, 'हद है.. इससे अच्छे कपड़े तो लड़के वालों ने पहने थे और शादी के पहले से दीपिका इसके लिए रजिस्टर लेकर घूम रही थी।' एक ने लिखा, 'सबा दुल्हन कम, बैंगन ज्यादा लग रही हैं, कितनी घटिया पसंद है।'

Amitabh Bachchan Sad: बिग बी का साथ छोड़ गया बेहद करीबी साथी, फोटो साझा कर लिखा- हमारे एक छोटे से दोस्त...

विज्ञापन

लोगों का कहना है कि दीपिका ने खुद अच्छे कपड़े पहने हैं, लेकिन सबा के लुक को बर्बाद कर दिया है। इतना ही नहीं लोगों ने सबा के लुक को आंटी वाला बता दिया। बता दें कि रिसेप्शन के लिए दीपिका ने अपना लुक सिंपल रखा था और वह व्हाइट कलर के गाउन में नजर आ रही थीं। इसको उन्होंने एक दुप्पटे के साथ कैरी किया था। दीपिका का यह लुक लोगों को पसंद आ रहा है, लेकिन सबा के आउटफिट की वजह से वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। 

Shraddha Murder Case: श्रद्धा मर्डर केस पर जमकर भड़कीं FIR की चंद्रमुखी चौटाला, आफताब के लिए की सजा की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed