फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   kavita kaushik reaction on delhi shraddha walker murder case actress said this boy should be hanged

Shraddha Murder Case: श्रद्धा मर्डर केस पर जमकर भड़कीं FIR की चंद्रमुखी चौटाला, आफताब के लिए की सजा की मांग

Wed, 16 Nov 2022 09:33 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 16 Nov 2022 09:33 AM IST
सार

दिल्ली मर्डर केस के बाद से लोगों में काफी आक्रोश है। टीवी अभिनेत्री कविता कौशिक ने भी ट्वीट करके अपनी भड़ास निकाली है।

विज्ञापन
kavita kaushik reaction on delhi shraddha walker murder case actress said this boy should be hanged
कविता कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली का श्रद्धा मर्डर केस काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। श्रद्धा के बॉयफ्रेंड आफताब ने श्रद्धा का मर्डर करने के बाद उसके शव के 35 टुकड़े करके फेंक दिए थे। दिल्ली के निर्भया कांड के बाद श्रद्धा मर्डर केस को सुनकर सभी की रूह कांप गई है। जब से ये खबर आई है, तब से हर कोई उस आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग कर रहा है। कोई उसे राक्षस बता रहा है तो कोई लड़की को दोषी ठहरा रहा है। बीते दिन अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी आफताब को सख्त सजा दिए जाने की मांग की थी। अब टीवी अभिनेत्री कविता कौशिक ने भी इसपर रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन


कविता कौशिक ने आफताब के लिए मांगी फांसी
दिल्ली मर्डर केस के बाद से लोगों में काफी आक्रोश है। लोग सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। टीवी अभिनेत्री कविता कौशिक ने भी ट्वीट करके अपनी भड़ास निकाली है। कविता कौशिक ने एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा- 'इस लड़के को फांसी दी जानी चाहिए, ऐसे नृशंस अपराध के लिए कोई और सजा है ही नहीं'। बता दें कि श्रद्धा की लाश के टुकड़े करने के बाद आफताब ने एक फ्रीजर खरीदा था। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Uunchai Success Interview: बुजुर्गों को जरूर देखनी चाहिए ‘ऊंचाई’, नीना गुप्ता ने आसान शब्दों में समझाई बात
विज्ञापन
विज्ञापन


इस टीवी शो से हुई थीं मशहूर
आफताब ने श्रद्धा की बॉडी के टुकड़ों को धोकर उनको प्लास्टिक में पैक करके उस फ्रिज में रख दिया था और घर में रोज अगरबत्ती  जलाता था, जिससे की बदबू बाहर न जा सके। उसने कई सारे प्लास्टिक पैकेट खरीदे थे, जिनमें वह रोज एक टुकड़ा रखता और जंगल में फेंक आता था। वहीं कविता कौशिक की बात करें तो वह टीवी शो एफआईआर में नजर आई थीं। इस सीरियल में उन्होंने चंद्रमुखी चौटाला का किरदार निभाया था।   

क्या बोलीं मराठी अभिनेत्री केतकी चितले
श्रद्धा मर्डर केस पर केतली चितले का भी रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने लिखा है कि आखिर श्रद्धा वालकर जैसी लड़कियां आफताब पूनावाला जैसे लड़कों के प्यार में क्यों पड़ती हैं, जिसका इतना खौफनाक अंजाम होता है? केतकी ने आगे लिखा आफताब जैसे लड़कों में ऐसा क्या होता है, जो सनातनी हिंदू लड़कोंं में नहीं होता है? इन लड़कों में श्रद्धा वालकर जैसी लड़कियां ऐसी क्या क्वालिटी देखती हैं कि वे उनके प्रति आकर्षित होती हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed