फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Commonwealth Games Champion Babita makes her TV debut with Badho Bahu

गीता फोगट के बाद अब बबिता फोगट करेंगी टीवी डेब्यू, इस शो में होगी एंट्री

Wed, 15 Nov 2017 10:30 AM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा Updated Wed, 15 Nov 2017 10:30 AM IST
विज्ञापन
Commonwealth Games Champion Babita makes her TV debut with Badho Bahu
गीता फोगट

रोहित शेट्टी के रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' से भारतीय रेसलर गीता फोगट ने अपना टीवी डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्हें ड्रामा कंपनी और 'द कपिल शर्मा शो' में भी देखा गया है। अब उनकी बहन बबिता फोगट भी अपना टीवी डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। तीन बार कॉमनवेल्‍थ गेम की चैंपियन रहीं बबिता टीवी शो 'बढ़ो बहू' में नजर आएंगी।

विज्ञापन


इस शो में रिताशा राठौर, प्रिंस नरुला और पंकज धीर लीड रोल में नजर आ रहे हैं। शो में भी बबिता एक रेसलर चैंपियन के रोल में दिखेंगी। शो में रिताशा राठौर और बबिता के बीच एक रेसलिंग मैच होगा। शो की शूटिंग हरियाणा में ही होगी। 
विज्ञापन


पढ़ें- रिपोर्टर ने विद्या के मोटापे पर पूछा आपत्तिजनक सवाल, बोलीं- 'अपनी सोच बदलोगे तो मेहरबानी होगी'
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए बबिता ने कहा, 'बढ़ो बहू में काम करने के लिए मैं बहुत उत्सुक हूं। मुझे ये देखकर अच्छा लगा कि एक ससुर अपनी बहूं के टैलेंट को सामने लाना चाहते हैं। मुझे लगता है कि महिलाएं, पुरुषों से कम नहीं होतीं।' मेकर्स शो में गीता और बबिता दोनों को कास्ट करना चाहते थे। लेकिन गीता फिलहाल शो में आने के लिए मौजूद नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed