{"_id":"594cfab94f1c1bbe7c8b465a","slug":"comedian-bharti-singh-hospitalised-to-undergo-liver-surgery","type":"story","status":"publish","title_hn":" कॉमेडियन भारती सिंह की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कॉमेडियन भारती सिंह की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
Updated Fri, 23 Jun 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
भारती सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉमेडियन भारती सिंह की अचानक तबियत खराब हो गई जिस वजह से उन्हें तुरंत अस्पताल भर्ती करवाना पड़ा। उनके पेट में असहनीय दर्द उठा और उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले गए, जहां टेस्ट में मालूम पड़ा की उन के गॉल ब्लैडर में पथरी है। उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां उनके लीवर का ऑपरेशन किया जाएगा।
विज्ञापन
भारती ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसमें उन्होंने अपने फैंस को धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा, 'आप सब की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। अब मैं बहुत बेहतर महसूस कर रही हूं।'
विज्ञापन
Thank you everyone for your wishes. I'm feeling a lot better now.#love#wishes #respect 😘😘😘😘😘😘🙏🙏🙏🙏🙏🙏
A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen) on
विज्ञापन
अपने ऑपरेशन की वजह से अब भारती नच बलिए 8 के फाइनल में नजर नहीं आएंगी। वो लंबे समय से इसके लिए तैयारी कर रही थीं।
इंडियन एक्प्रेस की खबर के अनुसार, 'नच बलिए के फाइनल में भारती और हर्ष परफॉर्म करने वाले थे लेकिन अचानक ही भारती के पेट में दर्द उठा और गुरुवार सुबह तीन बजे ही उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। अब उनकी सर्जरी की जानी है तो इस वजह से अब ये कपल रविवार को होने वाले इसके फाइनल में नजर नहीं आएगा।'