फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   charu asopa felt anxious before divorce with rajeev sen actress express her feeling in new vlog

Charu Asopa: तलाक से पहले चारु असोपा की हो रही थी ऐसी हालत, एक्स हसबैंड के लिए एक्ट्रेस ने लिखा स्पेशल मैसेज

Mon, 12 Jun 2023 05:31 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Mon, 12 Jun 2023 05:31 PM IST
सार

एक्ट्रेस चारु असोपा ने कुछ दिन पहले ही राजीव सेन के साथ तलाक ले लिया है।अब चारु ने बताया कि तलाक के दौरान उन्हें कैसा महसूस हो रहा था।

विज्ञापन
charu asopa felt anxious before divorce with rajeev sen actress express her feeling in new vlog
चारु असोपा, राजीव सेन - फोटो : Instagram: @asopacharu

विस्तार

एक्ट्रेस चारु असोपा ने कुछ दिन पहले ही राजीव सेन के साथ तलाक ले लिया है। अब चारु ने बताया कि तलाक के दौरान उन्हें कैसा महसूस हो रहा था। वह सिर्फ एक एक्ट्रेस नहीं, बल्कि व्लॉगर भी हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी डेली लाइफ से जुड़े पल-पल की अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, चारु असोपा ने एक लेटेस्ट व्लॉग शेयर किया, जिसमें उन्होंने तलाक से पहले की फीलिंग्स को शेयर की हैं।

विज्ञापन


तलाक के दौरान ऐसा था चारु का हाल
चारू ने  महिमा चौधरी के साथ एड शूट करने से लेकर बेटी जियाना के साथ टाइम स्पेंड करने तक, लेटेस्ट व्लॉग में अपने बिजी शेड्यूल के बारे में बताया है। इसके बाद उन्होंने कहा कि तलाक से पहले उन्हें एंग्जाइटी हो रही है। चारु ने कहा- "आज बड़ा दिन है, क्योंकि आज 8 तारीख है। मैं कोर्ट के लिए निकल गई हूं। जियाना घर पर ही है, वह सो रही है। थोड़ी एंग्जाइटी है। मुझे पता है कि मैं सही चीज कर रही हूं, लेकिन शायद सबको ही एंग्जाइटी होती होगी।"
विज्ञापन


एक्ट्रेस ने लिखा एक नोट
चारु असोपा ने व्लॉग के बीच में एक नोट भी लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा है- "और तलाक हो गया। राजीव हमेशा ज़ियाना के पिता रहेंगे। वह जब चाहे जियाना से मिल सकते हैं।" चारु और राजीव ने साल 2019 में शादी की थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच खटपट शुरू हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप
राजीव और चारु ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप भी लगाया था। राजीव का कहना था कि चारु ने उनसे अपनी पहली शादी छुपाई थी। जबकि चारु ने कहा था कि राजीव उन पर अक्सर शक किया करते थे। खैर, अब दोनों के बीच कड़वाहट खत्म हो गई है और बतौर पैरेंट्स वे साथ में बेटी जियाना की परवरिश करेंगे।

यह भी पढ़ें- Thara Bhai jogindar: 'रोडीज' का ऑडिशन देने पहुंचे थारा भाई जोगिंदर, 18 करोड़ रुपये के घोटाले का किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed