फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss16 Popular Haryanvi Dancer Gori Nagori Confirmed for Salman Khan Reality Tv Show

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में हुई ‘हरियाणा की शकीरा’ की एंट्री! सपना चौधरी के बाद दिखेगा इस डांसर का जलवा

Tue, 27 Sep 2022 04:10 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 27 Sep 2022 04:10 PM IST
सार

गोरी नागोरी हरियाणा की शकीरा के नाम से मशहूर हैं। गोरी के वीडियो अक्सर ही सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। गोरी की तुलना हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी से भी की जाती है।

विज्ञापन
Bigg Boss16 Popular Haryanvi Dancer Gori Nagori Confirmed for Salman Khan Reality Tv Show
गोरी नागोरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सलमान खान एक बार फिर 'बिग बॉस' के नए सीजन के साथ जल्दी ही टीवी स्क्रीन पर वापसी करने जा रहे हैं। शो में इस बार कौन से कंटेस्टेंट हिस्सा लेने जा रहे हैं, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। लेकिन शो के प्रोमो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर कई नामों की चर्चा हो रही है। वहीं, अब खबर आ रही है कि इस बार 'बिग बॉस 16' में हरियाणा की शकीरा यानी गोरी नागोरी भी हिस्सा लेने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होती पोस्ट के मुताबिक गोरी ने शो के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है।

विज्ञापन

कॉन्ट्रैक्ट साइन कर चुकी हैं गोरी
गोरी नागोरी हरियाणा की फेमस डांसर हैं और अक्सर ही उनके वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। गोरी की तुलना हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी से भी की जाती है। सपना चौधरी भी 'बिग बॉस सीजन 11' का हिस्सा रह चुकी हैं और अब गोरी का नाम सामने आने के बाद उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो गोरी कॉन्ट्रैक्ट साइन कर चुकी हैं।

Bigg Boss 16: खुद को शेर बताने वाली टीवी की इस फेमस बहू को ‘बिग बॉस’ ने कराया चुप, बोले- तुम सेर तो मैं सवासेर

विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा में है तगड़ी फैन फॉलोइंग 
बता दें कि गोरी नागोरी हरियाणा की शकीरा के नाम से मशहूर हैं। गोरी का नाम हरियाणवी डांस इंडस्ट्री में खूब छाया रहता है। गोरी अपने बोल्ड मूव्स से सबके दिलों पर राज करती हैं। गोरी मूल रूप से राजस्थान के नागोरी की रहने वाली हैं। गोरी कई स्टेज शो में सपना चौधरी के साथ भी डांस कर चुकी हैं। वहीं, उनकी हरियाणा में फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है।

Bigg Boss 16: सलमान के शो में धमाल मचाएंगी चांदनी शर्मा! मेकर्स के इस वीडियो से हुआ दूसरे कंटेस्टेंट का खुलासा

विज्ञापन

चार कंटेस्टेंट हुए फाइनल
'बिग बॉस 16' के अभी तक चार कंटेस्टेंट की झलक दिखाई जा चुकी है। हालांकि चारों ही कंटेस्टेंट के चेहरे प्रोमो में नहीं दिखाई नहीं दिखाई गए, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स सभी के नामों का अंदाजा लगा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि गौतम विज, चांदनी शर्मा, निम्रत कौर और सुम्बुल तौकीर शो के कंफर्म कंटेस्टेंट हैं, जो बिग बॉस के घर में कैद होंगे। 

Bigg Boss 16: शो के इस सीजन धमाल मचाएंगे ये कलाकार, सामने आई बिग बॉस 16 के फाइनल कंटेस्टेंट्स की लिस्ट


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed