Bigg Boss 16: सलमान के शो में धमाल मचाएंगी चांदनी शर्मा! मेकर्स के इस वीडियो से हुआ दूसरे कंटेस्टेंट का खुलासा
'बिग बॉस 16' के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसके जरिए उन्होंने शो की दूसरी कंफर्म कंटेस्टेंट के बारे में जानकारी दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' का सीजन 16 जल्द ही शुरू होने जा रहा है। 1 अक्तूबर से सलमान खान का यह पॉपुलर रियलिटी शो टेलीकास्ट होगा। फैंस इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो वहीं मेकर्स भी फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए शो के छोटे-छोटे प्रोमो शेयर कर रहे हैं। इन सबके बीच, इस बार 'बिग बॉस' के मेकर्स शो के कंटेस्टेंट्स से जुड़ी जानकारी अलग तरीके से दे रहे हैं। शो के किसी कंटेस्टेंट का नाम सामने नहीं आया है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक सेशन के जरिए कंटेस्टेंट की झलक दिखाई जा रही है। इसी कड़ी में शो के दूसरे कंटेस्टेंट की जानकारी भी सामने आ गई है।
यह हैं दूसरी कंटेस्टेंट
दरअसल, कलर्स चैनल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'बिग बॉस 16' के दूसरे कंफर्म कंटेस्टेंट का एक वीडियो शेयर किया है। लेकिन पहले कंटेस्टेंट की तरह इनके चेहरे पर भी मास्क लगा हुआ है। इस वीडियो में यह कंटेस्टेंट शो से जुड़े सवालों का जवाब दे रही हैं। वीडियो में वह बता रही हैं कि उनकी शो को लेकर कोई स्ट्रैटजी नहीं है और उन्होंने आज तक 'बिग बॉस' देखा भी नहीं है। वह सलमान खान से मिलने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।
ये भी पढ़ें:- Bigg Boss 16: 'साथ निभाया साथिया' फेम गौतम विज होंगे 'बिग बॉस 16' के पहले कंटेस्टेंट! मेकर्स ने दिया हिंट
कौन हैं चांदनी शर्मा?
बता दें कि इस वीडियो के जरिए 'बिग बॉस' के मेकर्स ने शो की दूसरी कंटेस्टेंट का चेहरा छिपाने की पूरी कोशिश की है लेकिन सोशल मीडिया पर बीबी हाउस के फैंस ने पता लगा लिया है कि यह अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि चांदनी शर्मा हैं। दावा है कि चांदनी ही 'बिग बॉस' के इस सीजन की दूसरी कंफर्म कंटेस्टेंट हैं। वह सीरियल 'इश्क में मरजावां' में नजर आ चुकी हैं।
ये भी पढ़ें:- Bigg Boss 16: केजीएफ के 'रॉकी भाई' बने सलमान खान, मांडवा तक बिग बॉस की आवाज पहुंचाने के लिए हुए तैयार
यह हैं पहला कंटेस्टेंट
'बिग बॉस' के मेकर्स ने अपने पहले कंटेस्टेंट का चेहरा भी छिपाने की कोशिश की थी लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अंदाजा लगा लिया कि पहला कंटेस्टेंट कौन है? सोशल मीडिया पर एक्टर गौतम विज का नाम 'बिग बॉस 16' के पहले कंटेस्टेंट के रूप में ट्रेंड कर रहा है। फैंस का भी मानना है कि गौतम ही शो के पहले कंटेस्टेंट होने वाले हैं। बता दें गौतम ने 'साथ निभाना साथिया 2' से पहले 'अग्नि वायु', 'नामकरण', 'पिंजरा खूबसूरती का' जैसे शोज में काम किया है।