फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 18 Weekend Ka war Salman Khan Scolds nyrraa m banerji in Promo video

Bigg Boss 18: पहले 'वीकएंड का वार' में दिखेगा मनोरंजन का फुल मसाला, इस प्रतियोगी की क्लास लगाएंगे सलमान

Sat, 12 Oct 2024 12:07 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 12 Oct 2024 12:07 PM IST
सार

बिग बॉस के नए सीजन का आगाज हो चुका है। शो का पहला हफ्ता दर्शकों को खूब पसंद आया है। इस बीच आज यानी 12 अक्तूबर को पहला वीकएंड का वार होने वाला है, जिसमें सलमान खान घरवालों की क्लास लगाते हुए दिखेंगे। 
 

विज्ञापन
Bigg Boss 18 Weekend Ka war Salman Khan Scolds nyrraa m banerji in Promo video
सलमान खान, नायरा बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम- कलर्स

विस्तार

बिग बॉस 18 शुरू हो चुका है। इसका का पहला वीकएंड का वार आज यानी 12 अक्टूबर को प्रसारित होगा। इस एपिसोड को सलमान खान अपने पुराने अंदाज में होस्ट करते हुए नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस शो का एक प्रोमो जारी किया गया, जिसे देखकर दर्शकों की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है।

विज्ञापन

Natasa stankovic: एल्विश यादव के साथ नजर आईं नताशा स्टेनकोविक, सोशल मीडिया पर 'तेरे करके' गाने पर साझा की रील  

विज्ञापन

नया प्रोमो हुआ जारी

वीडियो में घरवालों को एक-दूसरे के मुखौटे उतारते हुए दिखाया गया है, जबकि सलमान उन्हें कड़ी फटकार लगाते हुए दिखते हैं। इसे देखने के बाद दर्शक पहले वीकएंड के वार में फुल मसाला के साथ ड्रामा देेखने की उम्मीद जता रहे हैं। प्रसारित होने जा रहे एपिसोड में सलमान खान ने नायरा को घर में उनकी सीमित भागीदारी के लिए क्लास लगाते हुए नजर आने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नायरा को कई बार मिल चुका था बिग बॉस का ऑफर

सलमान ने बताया कि वह सप्ताह के दौरान केवल चार बार दिखाई दी थीं। बता दें कि दिव्य दृष्टि जैसे शो से नायरा को काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी। इस शो के बाद वह घरःगर में पहचानी जाने लगी थीं। पिछले कुछ वर्षों में कई बार उन्हें इस शो की पेशकश की गई थी, लेकिन अब तक वह तैयार नहीं थीं।


वीकएंड का वार होगा खास

'बिग बॉस 18' के पहले वीकेंड का वार में राजकुमार राव, मल्लिका शेरावत और तृप्ति डिमरी के साथ-साथ लाफ्टर शेफ्स से सुदेश लहरी, भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक शामिल होंगे। वे सलमान खान और प्रतियोगियों के साथ शानदार समय बिताने के लिए तैयार हैं। इस बीच, दर्शक यह जानने के लिए उत्सुक होंगे कि पहले हफ्ते में कौन बेदखल होगा।
Alia Bhatt: क्या गायन में भी करियर बनाने वाली हैं आलिया भट्ट? करीना कपूर खान ने अभिनेत्री से पूछे दिलचस्प सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed