फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kareena Kapoor Khan asked Jigra actress Alia Bhatt if she is interested for singing career too

Alia Bhatt: क्या गायन में भी करियर बनाने वाली हैं आलिया भट्ट? करीना कपूर खान ने अभिनेत्री से पूछे दिलचस्प सवाल

Sat, 12 Oct 2024 10:32 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 12 Oct 2024 10:32 AM IST
सार

आलिया भट्ट की हालिया रिलीज फिल्म 'जिगरा' को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। इस बीच आलिया, करीना कपूर के शो व्हाट वूमेन वांट पर नजर आईं, जहां करीना ने उनसे उनके गायिकी को लेकर दिलचस्प सवाल पूछे हैं। 

 

विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan asked Jigra actress Alia Bhatt if she is interested for singing career too
आलिया भट्ट-करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan, aliaabhatt

विस्तार

आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म 'जिगरा' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह वेदांग रैना के साथ नजर आ रही हैं, जो भाई और बहन के भावनात्मक रिश्ते पर आधारित फिल्म है। आलिया अपने अभिनय के अलावा अपनी गायिकी का प्रदर्शन भी किया है। उन्होंने अपनी फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में समझावां गाना गाकर अपनी संगीत प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। इसके बाद उन्होंने उड़ता पंजाब के लिए दिलजीत दोसांझ के साथ गाना इक कुड़ी भी गाया। इस बीच उनकी गायिकी को लेकर करीना कपूर खान ने आलिया से एक दिलचस्प सवाल पूछा है। 

विज्ञापन


करीना के शो 'व्हाट वूमेन वांट' में नजर आईं आलिया 
आलिया ने भले ही कुछ अच्छे गाने गाए हैं, लेकिन करीना कपूर उनकी संगीत प्रतिभा को लेकर काफी उत्सुक हैं। उन्होंने अभिनेत्री से पूछा कि क्या वह अपना खुद का सिंगल रिलीज करने की योजना बना रही हैं। दरअसल आलिया भट्ट हाल में ही करीना कपूर के शो व्हाट वूमेन वांट में नजर आई थी। इस दौरान बकिंघम मर्डर्स अभिनेत्री ने जिगरा अभिनेत्री से पूछा, ये क्या है? क्या आप गायन में अपना करियर बनाने नहीं जा रही हैं? मुझे नहीं पता कि आपकी आवाज इतनी अच्छी है या नहीं। मैं बस पूछ रही हूं। इस पर दोनों अभिनेत्रियां हंसती नजर आईं। 
विज्ञापन

'जिगरा' देखने पूरी टीम के साथ पहुंची आलिया भट्ट, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

अपना गाना बनाना चाहती थीं आलिया 
आलिया ने करीना का जवाब देते हुए ये साफ कर दिया कि उनका गायिका बनने का कोई इरादा नहीं है। जिगरा अभिनेत्री ने कहा, "नहीं, बिल्कुल नहीं। वेदांग गा सकता है और वह वास्तव में बजाता भी है, इसलिए वह एक एल्बम बना सकता है। मैं अपने बाथरूम में गा सकती हूं और फिर रिकॉर्डिंग स्टूडियो में कुछ लोगों की थोड़ी मदद से।" इस पर करीना ने आगे पूछा, "तो, आप कोई सिंगल नहीं बनाने जा रही हैं?" इस पर जवाब देते हुए आलिया न कहा कि उनके पास एक बार इसे लेकर कुछ योजना थी, लेकिन वो बस वहीं खत्म भी हो गया। 
Ranbir Kapoor: 'बेटी का पिता होना दुनिया का सबसे खूबसूरत अनुभव है', राहा को लेकर रणबीर कपूर ने कही ये बातें
जेल ब्रेक पर आधारित है 'जिगरा' की कहानी 
बताते चलें कि आलिया भट्ट और वेदांग रैना अभिनीत फिल्म 'जिगरा' बीते शुक्रवार को ही रिलीज हुई है। फिल्म भाई और बहन के भावनात्मक रिश्ते पर आधारित फिल्म है, जिसमें आलिया फिल्म में अपने भाई बने वेदांग को जेल से छुड़ाने की कोशिश करती नजर आती हैं। फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। वसन बाला के निर्देशन में बनी फिल्म का आलिया ने करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन के साथ सह निर्माण किया है। फिल्म में आलिया के अभिनय को लेकर उनके फैंस सोशल मीडिया पर काफी तारीफ कर रहे हैं। 
राहा के नाम पर राम चरण ने गोद लिया एक हाथी, आलिया ने किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed