Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में विवियन डीसेना-रजत दलाल के बीच हुई झड़प, बोले- दरवाजा खोलो और निकलो यहां से
बिग बॉस 18 के लेटेस्ट प्रोमो में विवियन डीसेना और रजत दलाल की बीच जमकर झड़प हुई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों को संभालना मुश्किल हो गया। लड़ाई के चलते विवियन रजत से इतने नाराज हो गए कि उनको घर के बाहर का रास्ता दिखा दिया।
विस्तार
विवियन और रजत में हुई बहस
विवियन डीसेना दो मजबूत दावेदार हैं, जिन्होंने कभी इस शो में किसी से भी लड़ाई नहीं की, लेकिन लेटेस्ट एपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया है कि दोनों के बीच में काफी बहस होती है और देखते ही देखते विवियन अपना आपा खो बैठते हैं और रजत से कहते हैं कि दरवाजा खोलो और निकल जाओ यहां से।
रजत और विवियन का वीडियो
क्लिप की शुरुआत रजत दलाल और विवियन डीसेना की बहस से होती है। विवियन, सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर रजत से बात करते समय उसे न छूने के लिए कहते हैं, “छु के बात मात कर।” उसे उकसाने के लिए, रजत दलाल उसे छूते हैं और कहते हैं, “ले छू लिया।” विवियन हंसते हुए कहते हैं, “बस यही सब कर सकता है तू।”
रजत ने विवियन को उकसाया
रजत का कहना है कि विवियन जो चाहे कर सकता है क्योंकि उसे कोई परवाह नहीं है। आगे रजत कहते हैं, ''तेरे जैसा 36 आते हैं।'' रजत की इस बात पर विवियन गुस्से में आ जाते हैं और चिल्लाते हैं, “शो के एक स्टैंडर्ड मेंटेन करो, ऐसे लो स्टैंडर्ड के लोग नहीं चाहिए यहां। दरवाजा खोलो और निकलो यहां से।''
बिग बॉस 18 के प्रोमो को कैप्शन के साथ अपलोड किया गया है, “घर का मामला हुआ गरम और एक बार फिर छिड़ी विवियन और रजत के बीच। देखिए #BiggBoss18, सोम-शुक्र रात 10 बजे और शनिवार-रविवार 9:30 बजे, सिर्फ #colorstv और @officialjiocinema।” सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला बिग बॉस 18 सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे और वीकेंड का वार रात 10 बजे प्रसारित होता है।
Love And War: तस्वीर में एक साथ नजर आए रणबीर-विक्की, क्या लव एंड वॉर में इस डैशिंग लुक में नजर आएंगे दोनों?