फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 18 New Promo, Salman Khan Slams Avinash Mishra For Calling Chahat Pandey Ganwar

Bigg Boss 18: 'ये क्या बदतमीजी कर रहे हो', चाहत को 'गंवार' कहने पर सलमान ने लगाई अविनाश को लताड़

Sun, 01 Dec 2024 10:27 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 01 Dec 2024 10:27 AM IST
सार

बिग बॉस का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसे देखकर फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है। इसमें सलमान खान अविनाश को लताड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 18 New Promo, Salman Khan Slams Avinash Mishra For Calling Chahat Pandey Ganwar
बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बिग बॉस 18 के नए प्रोमो ने फैंस के बीच हलचल मचा बढ़ा दी है। इसमें, प्रतियोगी अविनाश मिश्रा और चाहत पांडे के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली, जिसके बाद सलमान खान ने मामले में दखल देना पड़ा। 

विज्ञापन

Bigg Boss 18 New Promo, Salman Khan Slams Avinash Mishra For Calling Chahat Pandey Ganwar
अविनाश मिश्रा- चाहत पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
चाहत-अविनाश के बीच नोंकझोक

प्रोमो की शुरुआत सलमान की ओर से घरवालों को दिए गए एक टास्क से होती है, जिसमें चाहत पांडे ने अविनाश पर हल्का मजाक करते हुए कहा, "इनको बर्तन धोने बोलो तो चाट-चाट के धोएंगे, लेकिन ऐसे कुछ नहीं करेंगे।" चाहत की बात पर अविनाश नाराज हो गए और उन्हें 'गंवार' कह दिया। चाहत उनकी इस टिप्पणी से चौंक गईं और देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ लिया।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bigg Boss 18 Khabri (@biggboss.tazakhabar)


विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss 18 New Promo, Salman Khan Slams Avinash Mishra For Calling Chahat Pandey Ganwar
अविनाश मिश्रा- चाहत पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान ने लगाई क्लास

लेकिन प्रोमो में असली धमाका तब हुआ जब सलमान खान ने 'वीकएंड का वार' में इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी। अविनाश की टिप्पणी पर सलमान ने सख्त लहजे में पूछा, "गंवार क्या होता है? ये कैसी भाषा है?" अविनाश ने बचाव करते हुए कहा, "ये लिमिट क्रॉस कर रही है"। जिस पर सलमान ने तुरंत उन्हें रोकते हुए कहा, "आपने कभी लिमिट क्रॉस नहीं की?" सलमान के इस तीखे जवाब ने अविनाश को चुप करा दिया और यह साफ कर दिया कि बिग बॉस हाउस में अपमानजनक भाषा और व्यक्तिगत हमलों के लिए कोई जगह नहीं है।

विज्ञापन

क्या खत्म होगा दोनों के बीच तनाव?

यह घटना सलमान खान की वह प्रतिबद्धता दर्शाती है, जिसमें वह प्रतियोगियों के बीच सम्मान और शालीनता बनाए रखने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। इस विवाद ने सोशल मीडिया पर बहस को जन्म दे दिया है, जहां फैंस अविनाश की प्रतिक्रिया और चाहत के मजाक पर बंटे हुए नजर आ रहे हैं।  जैसे-जैसे घर में तनाव बढ़ रहा है, दर्शक यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि दोनों के बीच के इस झगड़े का हल कैसे निकलेगा।
Kapil Sharma-Rekha: कपिल शर्मा ने की अमिताभ बच्चन की नकल, रेखा ने दी मजेदार प्रतिक्रिया बोलीं- मुझसे पूछिए..
संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed