फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16: Shalin Bhanot nominates sumbul touqeer khan saying papa bacha lenge in salman khan hosted show

Bigg Boss 16: एलिमिनेशन राउंड में सामने आएगा शालीन का असली चेहरा! सुंबुल तौकीर को नॉमिनेट कर बोली यह बात

Mon, 28 Nov 2022 05:27 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 28 Nov 2022 05:27 PM IST
सार

'बिग बॉस 16' के घर में आने वाले दिनों में कंटेस्टेंट्स के सिर पर नॉमिनेशन की तलवार लटकने वाली है। आने वाला नॉमिनेशन एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है क्योंकि इसमें सभी घर वाले एक-दूसरे का नाम लेगें।

विज्ञापन
Bigg Boss 16: Shalin Bhanot nominates sumbul touqeer khan saying papa bacha lenge in salman khan hosted show
सुंबुल तौकीर खान, शालीन भनोट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस' के 16वें सीजन में वैसे तो हर रोज नए ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। लेकिन शालीन भनोट, टीना दत्ता और सुंबुल तौकीर खान के बीच रिश्तों में आए दिन नए उतार-चढ़ाव आ रहे हैं, जो दर्शकों को खूब भा रहे हैं। पिछले हफ्ते वीकएंड के वार में बिग बॉस ने जहां तीनों के माता-पिता का आमना-सामना कराया, वहीं अब शालीन और सुंबुल के बीच एक नया तूफान आने को है। दरअसल, शालीन भनोट ने सुंबुल तौकीर को एलिमिनेट कर दिया है।   

विज्ञापन

'बिग बॉस 16' के घर में आने वाले दिनों में कंटेस्टेंट्स के सिर पर नॉमिनेशन की तलवार लटकने वाली है। आने वाला नॉमिनेशन एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है क्योंकि इसमें सभी घर वाले एक-दूसरे का नाम लेगें। इसमें भी कोई दो राय नहीं है कि शालीन भनोट और सुंबुल तौकीर की दोस्ती में पिछले दिनों आई दरार अब बढ़ती जा रही है। रोज दोनों के बीच मतभेद देखने को मिल रहे हैं, जिसका एक हालिया उदाहरण बिग बॉस 16 के नए प्रोमो में देखने को मिला है। दरअसल, लेटेस्ट प्रोमो में शालीन भनोट ने सुंबुल तौकीर को एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट किया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। 
Jhalak Dikhhla Jaa 10: गुंजन सिन्हा के शो जीतने पर फूटा लोगों का गुस्सा, मेकर्स को बोले- शर्म करो

विज्ञापन
विज्ञापन

साझा किए गए नए प्रोमो वीडियो में बिग बॉस को कहते सुना जा सकता है कि, 'नॉमिनेशन राउंड में आप सबका स्वागत है।' इसके तुरंत बाद ही शालीन भनोट बिग बॉस से कहते हैं, 'मैं सुंबुल को नॉमिनेट कर रहा हूं। इनके पापा इन्हें बचा लेंगे क्योंकि वह घर से बाहर हैं।' इसके बाद सुंबुल ने भी शालीन की बात का जवाब देते हुए चुटकी ली और बोलीं, 'मुझे नॉमिनेट कर रहे हो या मेरे पापा को?' इनके अलावा अर्चना गौतम, प्रियंका चाहर चौधरी और सौंदर्या शर्मा भी नॉमिनेशन राउंड में साजिद खान और शिव ठाकरे के खिलाफ वोट करेंगी। सामने आए प्रोमो के बाद इस हफ्ते डबल एलिमिनेशन होता नजर आ रहा है।
Bigg Boss: एक बार फिर बिग बॉस के घर में नजर आएंगी राखी सावंत, लेंगी वाइल्ड कार्ड एंट्री, शो में आएगा ट्विस्ट

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

विज्ञापन

आपको बता दें, पिछले हफ्ते सलमान खान ने शालीन भनोट, टीना दत्ता और सुंबुल तौकीर के माता-पिता का सामना कराया था। इस दौरान सुंबुल के पिता ने शालीन और टीना के बारे में बहुत कुछ गलत कहा था। इससे पहले भी सुंबुल के पिता ने उनसे फोन पर बात करते हुए इन दोनों के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया था, जिसका पता लगने के बाद शालीन और टीना उन पर खूब भड़के थे। बस तभी से शालीन और सुंबुल की दोस्ती में दरार पड़ गई है।
Irene Cara: 63 वर्ष की आयु में मशहूर गायिका इरेन कारा का निधन, ऑस्कर समेत इन अवॉर्ड्स से हो चुकी हैं सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed