फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 Shalin Bhanot Ex Wife Daljiet Kaur Pens Note for after tina datta Priyanka choudhary bullies him

Bigg Boss 16: शालीन भनोट को रोते देख पिघला एक्स वाइफ दलजीत कौर का दिल, सोशल मीडिया पर लिख दिया यह खास नोट

Tue, 24 Jan 2023 05:44 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 24 Jan 2023 05:44 PM IST
सार

बीते दिन आए एपिसोड में शालीन भनोट के साथ जो हुआ, उसका असर दर्शकों के साथ-साथ उनकी एक्स-वाइफ दलजीत कौर पर भी हुआ है। इस घटना के बाद दलजीत कौर ने सोशल मीडिया पर शालीन को हिम्मत रखने की सलाह देते हुए उनके नाम एक नोट लिखा है।

विज्ञापन
Bigg Boss 16 Shalin Bhanot Ex Wife Daljiet Kaur Pens Note for after tina datta Priyanka choudhary bullies him
दलजीत कौर, शालीन भनोट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'बिग बॉस' का 16वां सीजन अपने ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है।  जैसे-जैसे यह अपने अंतिम पड़ाव की तरफ चल रहा है, वैसे-वैसे सभी कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई झगड़े बढ़ते जा रहे हैं। पिछले हफ्ते सभी ने देखा कि शालीन और टीना दत्ता के बीच भी जमकर घमासान हुआ था, जिसके बाद से दोनों की दोस्ती में काफी गहरी दरार पड़ गई है। टीना, शालीन को चिढ़ाते हुए नजर आती हैं, जैसा हाल ही में प्रसारित हुए एपिसोड में भी देखा गया था। बीते दिन आए एपिसोड में शालीन भनोट के साथ जो हुआ, उसका असर दर्शकों के साथ-साथ उनकी एक्स-वाइफ दलजीत कौर पर भी हुआ है। इस घटना के बाद दलजीत कौर ने सोशल मीडिया पर शालीन को हिम्मत रखने की सलाह देते हुए उनके नाम एक नोट लिखा है।

विज्ञापन

Bigg Boss 16 Shalin Bhanot Ex Wife Daljiet Kaur Pens Note for after tina datta Priyanka choudhary bullies him
शालीन भनोट, दलजीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया

बीते एपिसोड में शालीन भनोट का प्रियंका चाहर चौधरी और टीना दत्ता ने मिलकर खूब मजाक उड़ाया, इतना ही नहीं अभिनेता को बहुत परेशान भी किया। शालीन के साथ इस तरह का बर्ताव देखकर जहां एक तरफ लोगों का गुस्सा फूट रहा है, वहीं दूसरी तरफ उनकी एक्स वाइफ भी इस बात से काफी दुखी और परेशान नजर आ रही हैं। लेकिन दलजीत कौर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा करके शालीन को स्ट्रॉन्ग रहने और हिम्मत रखने की सलाह दी है। दलजीत कौर ने बेटे जेडन के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की और लिखा, 'बिग बॉस के खत्म होने में बस कुछ ही हफ्ते बाकी रह गए हैं। शालीन मैं तुम्हें बहुत शुभकामनाएं देती हूं। शांत रहो, धीरज रखो और स्ट्रॉन्ग रहो।' 
Pathaan Box Office Prediction: तूफानी एंट्री लेने को तैयार शाहरुख की 'पठान', पहले दिन कितनी होगी कमाई?
daljiet kaur post

विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss 16 Shalin Bhanot Ex Wife Daljiet Kaur Pens Note for after tina datta Priyanka choudhary bullies him
टीना दत्ता, शालीन भनोट - फोटो : insta

आपको बता दें पिछले एपिसोड में टीना और प्रियंका द्वारा की गई हरकतों के कारण शालीन भनोट पूरी तरह से टूट गए हैं। घर में टीना और प्रियंका के अलावा सुम्बुल तौकीर खान, अर्चना गौतम और निमृत भी शालीन को इग्नोर करती दिखी थीं। जिसके बाद शालीन बुरी तरह से रोते दिखाई दिए थे। अभिनेता का इस तरह से नेशनल टेलीविजन पर रोना उनकी एक्स-वाइफ दलजीत नहीं देख पाईं। दलजीत ने जहां शालीन की हिम्मत बढ़ाई है, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया यूजर्स टीना और प्रियंका को उनके बर्ताव के लिए खरी-खोटी सुना रहे हैं। जब सबने शालीन का साथ छोड़ दिया, तब स्टैन और शिव ने उनका हाथ थामा और सपोर्ट किया, जिसकी वजह से इन दोनों की तारीफ हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed