फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 promo Archana gautam brother had fun MC Stan Mother emotional Nimrat kaur Farah Khan Sajid Khan

Bigg Boss 16: अर्चना गौतम के भाई ने घरवालों के साथ की मस्ती, मां के मुंह से बूबा का नाम सुन शरमाए एमसी स्टैन

Wed, 11 Jan 2023 09:33 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Wed, 11 Jan 2023 09:33 AM IST
सार

बिग बॉस 16 के अगले एपिसोड में एमसी स्टैन की मां, निमृत कौर अहलूवालिया के पापा और अर्चना गौतम के भाई घर में एंट्री लेंगे, जिसे देख कंटेस्टेंट की आंखें नम हो जाती हैं। 

विज्ञापन
Bigg Boss 16 promo Archana gautam brother had fun MC Stan Mother emotional Nimrat kaur Farah Khan Sajid Khan
Bigg Boss 16 - फोटो : social media

विस्तार

बिग बॉस 16 के बीते हुए एपिसोड में कंटेस्टेंट के घरवालों की शो में एंट्री होती है। इसमें शिव ठाकरे की आई, साजिद खान की बहन फराह खान और प्रियंका चाहर के भाई शो में आते हैं। जिसके बाद बिग बॉस इन्हें नॉमिनेशन की जिम्मेदारी सौंप देते हैं। जिसके बाद उन्होंने निमृत, श्रीजिता, एमसी स्टैन और सुम्बुल को नॉमिनेट किया है। जिसके बाद अगले एपिसोड में एमसी स्टैन की मां, निमृत कौर अहलूवालिया के पापा और अर्चना गौतम के भाई घर में एंट्री लेंगे। जिसे देख कंटेस्टेंट की आंखे नम हो जाती हैं। 

विज्ञापन

Bigg Boss 16 promo Archana gautam brother had fun MC Stan Mother emotional Nimrat kaur Farah Khan Sajid Khan
Bigg Boss 16 - फोटो : social media

फराह करती हैं बिग बॉस के साथ मजाक
बिग बॉस 16 के 10 जनवरी  के एपिसोड का प्रोमो जारी किया गया है। इस एपिसोड में साजिद खान और उनकी बहन फराह खान एक्टिविटी एरिया में दिखाई देते हैं। जहां पर साजिद खान बिग बॉस से बात करते हैं। साजिद कहते हैं कि उनकी बहन फराह खान बिग बॉस की बहुत बड़ी फैन है। जिसके बाद फराह कहती हैं-हां मैं यहां हर साल आती हूं। इस साल तेरी वजह से फ्री में आई हूं। फराह की यह बात सुनने के बाद घर के सभी लोग तालियां बजाकर मुस्कुराने लगते हैं। 

ये भी पढ़े-Urfi Javed: कपड़े नहीं इस बार अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में छाईं उर्फी, भाजपा नेता को बताया अपनी ‘सासू’!

विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss 16 promo Archana gautam brother had fun MC Stan Mother emotional Nimrat kaur Farah Khan Sajid Khan
Bigg Boss 16 - फोटो : social media

बिग बॉस सभी को कर देते हैं फ्रिज
इसके बाद घर में अर्चना गौतम के भाई की एंट्री होती है। उस दौरान बिग बॉस सभी को फ्रिज कर देते हैं। जिसके बाद अर्चना गौतम के भाई कहते हैं कि गुमशुदा मेरी बहन कहां है? यह सुनते ही अर्चना की आंखें भर आती हैं। अर्चना के भाई डांस  करते हुए जाते हैं और उसे गले लगा लेते हैं। जिस पर अर्चना कहती हैं कि मम्मी नहीं आई- भाई जवाब देता है कि मम्मी की जगह मैं आया हूं। 

ये भी पढ़े-Daler Mehndi: ‘बेकसूर साबित होने में लगे 18 साल..’, जेल से छूटने के बाद खुद पर लगे आरोपों पर बोले दलेर मेहंदी

विज्ञापन

Bigg Boss 16 promo Archana gautam brother had fun MC Stan Mother emotional Nimrat kaur Farah Khan Sajid Khan
Bigg Boss 16 - फोटो : social media

अब्बू को उठाकर भागे अर्चना के भाई
इसके बाद अर्चना के भाई को देखकर अब्दू हंसने लगते हैं। इसके बाद बिग बॉस अर्चना को रिलीज कर देते हैं। जिसके बाद वह अपने भाई  को मारने के लिए आगे बढ़ती है। वहीं, उसके बाद अर्चना के भाई अब्दू को अपनी गोद में उठा लेते हैं, जिसके बाद वह आगे भाग जाते हैं। उसके बाद अर्चना  के भाई शालीन के पास जाते हैं और उन्हें वह बॉडी बिल्डर कह कर बुलाते हैं। इस तरह से अर्चना के भाई घर में सभी को हंसाते हुए नजर आते हैं। 

ये भी पढ़े-जानिए ऋतिक रोशन की जिंदगी से जुड़े आठ दिलचस्प फैक्ट

Bigg Boss 16 promo Archana gautam brother had fun MC Stan Mother emotional Nimrat kaur Farah Khan Sajid Khan
Bigg Boss 16 - फोटो : social media

बूबा का नाम सुन शरमाए एमसी स्टैन
बिग बॉस के दूसरे प्रोमो में निमृत के पापा और एमसी स्टैन की मां दिखाई जाती हैं। जहां पर एमसी स्टैन की मां उन्हें गले लगाते हैं। इस दौरान वह शिव ठाकरे और अब्दू को भी गले लगाती हैं। इसके अलावा एमसी स्टैन की मां बूबा की भी नाम लेती हैं। जिसपर एमसी मुस्कुरा देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed