Bigg Boss 16: बिग बॉस ने पलट दिया सारा खेल, एक-दो नहीं इस बार इन आठ कंटेस्टेंट में से कोई होगा एलिमिनेट?
इस बार बिग बॉस 16 के नॉमिनेशन टास्क में धमाकेदार ट्विस्ट देखने को मिलेगा। इस बार दो-तीन नहीं बल्कि पूरे आठ कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं। ऐसे में अब आठ लोगों पर घर से बेघर होने की तलवार लटक रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिग बॉस 16 में आए दिन नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। वीकएंड पर कंटेस्टेंट ने एक ओर जहां सलमान खान के जन्मदिन के लिए खास डांस परफॉर्मेंस किया, तो दूसरी ओर अंकित गुप्ता को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया। अंकित के घर के बाहर जाने के बाद से प्रियंका चाहर चौधरी सदमे में हैं, तो वहीं इस नॉमिनेशन का सारा दोष मंडली पर आ गया है। ऐसे में शो का गणित एक दिन में ही पूरी तरह से गड़बड़ा गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शो में इस बार नॉमिनेशन टास्क में धमाकेदार ट्विस्ट देखने को मिलेगा। इस बार दो-तीन नहीं बल्कि पूरे आठ कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं। अभी नॉमिनेशन किसी टास्क के दौरान हुआ है या बिग बॉस ने सजा सुनाई है, इस बारे में तो जानकारी नहीं मिली है। लेकिन कहा जा रहा है कि इस हफ्ते आठ कंटेस्टेंट के ऊपर घर से बेघर होने की तलवार लटक रही है।
Devoleena Bhattacharjee: देवोलीना एक बार फिर ट्रोल्स के निशाने पर, नेटिजंस ने पूछा- सिंदूर कहां है मैम?
शो में इस वक्त 13 कंटेस्टेंट हैं, जिनमें से आठ नॉमिनेट हो चुके हैं। नॉमिनेट होने वाले सदस्यों में सौंदर्या शर्मा, टीना दत्ता, शालीन भनोट, श्रीजिता डे, निमृत कौर, विकास मानकतला, प्रियंका चाहर और सुंबल तौकीर खान हैं। ऐसे में इस हफ्ते के अंत में इनमें से कोई कंटेस्टेंट शो से नॉमिनेट होने वाला है। इस लिस्ट में अब्दु रोजिक, साजिद खान, अर्चना गौतम, शिव ठाकरे और एमसी स्टैन नहीं हैं।
Tiger-Hrithik: फिर जमेगी टाइगर श्रॉफ-ऋतिक रोशन की जोड़ी? 'द ट्रांसपोर्टर' के हिंदी रीमेक में आएंगे नजर
बता दें कि इस वीकएंड पर सलमान खान ने एमसी स्टैन और शालीन भनोट की गाली गलौज को लेकर खूब क्लास लगाई थी। वहीं, सलमान ने प्रियंका को भी एक अलग कुर्सी पर बैठा दिया था और उन्हें भी फटकार लगाई थी। इस सबके बाद सभी घरवालों के वोट के अनुसार अंकित गुप्ता को शो से बाहर कर दिया गया, जिसके बाद से ही प्रियंका का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, अब देखना दिलचस्प होगा कि शो में आगे क्या कुछ होने वाला है।
Shivam Sharma: स्प्लिट्सविला 14 के इस कंटेस्टेंट ने खुद को बताया 'मेल राखी सावंत', उर्फी जावेद ने किया रिएक्ट